कभी भी जारी हो सकता है UPTET 2026 रिजल्ट, 2 लाख अभ्यर्थियों को इंतजार 


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार जल्दी खत्म हो सकता है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्दी ही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.govt.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. 

कब हुई थी UPTET की परीक्षा? 

UPTET 2026 परीक्षा 2,3 और 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी. परीक्षा के लिए कुल 2,27,481 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले करीब 2 लाख उम्मीदवार भी शामिल थे. परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 के उम्मीदवार शामिल हुए थे. UPTET 2026 परीक्षा से पहले 22 जून को एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी की गई. इसके बाद 30 जून को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया गया. परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होने के बाद आयोग ने 8 जुलाई को आंसर-की जारी की थी. अब उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने स्कोर कार्ड की जांच करनी होगी. 

UPTET 2026 में कितने अंक जरूरी?

UPTET 2026 परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी है. अलग-अलग कैटेगरी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स तय किए गए हैं. जैसे जनरल कैटेगरी के लिए 60 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्गों के लिए 75 प्रतिशत अंक. वहीं जो उम्मीदवार परीक्षा में निर्धारित अंक हासिल कर सफल होंगे, उन्हें UPTET प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इस प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन रहेगी. 

See also  No domicile certificate needed: Government simplifies scholarship process for SC, OBC students

ये भी पढ़ें-UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन

स्कोर कार्ड में जरूरी डिटेल चेक करें

UPTET 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार और उसके परीक्षा प्रदर्शन से जुड़ी गई जानकारियां दी जाएगी. इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, बर्थ डेट, जेंडर, पिता का नाम और कैटेगरी शामिल होगी. इसके अलावा स्कोर कार्ड में क्वालीफाइंग मार्क्स, उम्मीदवार के कुल अंक और विषयवार प्राप्त अंकों की जानकारी भी दी जाएगी. उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इन सभी डिटेल को ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है.

ऐसे चेक कर सकेंगे UPTET रिजल्ट 2026 

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.govt.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए UPTET 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर और पासवर्ड भरें. 
  • अब इसे सबमिट करते ही स्क्रीन पर UPTET 2026 का रिजल्ट दिखाई देगा.
  • उम्मीदवार अपने अंकों और दूसरी जानकारी को चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  IIT Delhi Director Suggests 5-Year BTech Programmes, Says 'One-Size-Fits-All' Approach Not Working | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required