एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती


MP High Court Vacancy: मध्य प्रदेश में हाई कोर्ट में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर आई है. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायालय में असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है. इस भर्ती के लिए चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

एमपी हाई कोर्ट में इन पदों पर भर्ती

एमपी हाई कोर्ट की ओर से असिस्टेंट ग्रेड-3 के कुल 1174 पद घोषित किए गए हैं. इसमें 314 पद जनरल कैटेगरी के, 181 पद एससी के, 236 पद एसटी के, 325 पर ओबीसी और 118 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए है. यह भर्ती मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रतिष्ठानों में की जाएगी. 

आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीख 

असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रहे हैं. उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में सुधार के लिए विंडो 19 सितंबर 2026 से 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक खुली रहेगी. ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. 

आवेदन के लिए जरूरी योग्यताएं 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ कंप्यूटर संबंधी योग्यता पर अनिवार्य है. उम्मीदवार के पास एमएपी-आईटी मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एजेंसी का वैध सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए. इसके अलावा एक वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा, सरकारी आईटीआई से सीओपीए या मान्य कंप्यूटर संबंधी उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी एलिजिबल हो सकते हैं. बीसीए, एमसीए, बीई-बीटेक, एमएससी, एमई-एमटेक और और संबंधित कंप्यूटर डिप्लोमा जैसी योग्यता भी एक्सेप्ट की गई है. 

See also  BSEB Bihar Board 10th Result 2026 : जल्द आने वाला है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, रोल कोड और रोल नंबर रखें तैयार - एजुकेशन

आयु सीमा और आवेदन 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु की गणना  1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. न्यूनतम उम्र 18 वर्ष की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों और मध्य प्रदेश से बाहर के रहने वाले वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है. एलिजिबल आरक्षित वर्ग, महिला, दिव्यांग उम्मीदवारों और कुछ निर्धारित सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष तक की गई है. इसके अलावा अनारक्षित वर्ग और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क 200 के साथ 743.40 रुपये अन्य शुल्क के रूप में देने होंगे, यानी इन उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 943.40 रुपये हैं. वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों तथा सभी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फीस शून्य है. इन उम्मीदवारों को केवल 743.40 रुपये अन्य शुल्क के रूप में देने होंगे. 

ये भी पढ़ें-UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

असिस्टेंट ग्रेड-3 पदों पर उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों में होगा. सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें सफल उम्मीदवार को हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और दूसरी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी. आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पी प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, गणित एवं तार्किक तर्क, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर ज्ञान से भी प्रश्न पूछे जाएंगे. उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होगा. टाइपिंग टेस्ट 50 अंकों का होगा, इसमें लगभग 350 शब्द टाइप करने होंगे और इसके लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा. 

See also  How To Check CHSE Odisha 12th Result 2026 Online, via SMS And DigiLocker: Step-by-Step Guide | Education and Career News

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ओर से अधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in
    पर जाना होगा. 
  • यहां रिक्रूटमेंट-रिजल्ट सेक्शन में असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती का लिंक चुने. 
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करें. 
  • अब आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें और निर्धारित फीस का पेमेंट करके फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म और फीस रशीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें-NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required