उत्तराखंड में PCS में 67 पदों पर भर्ती, DSP और डिप्टी कलेक्टर बनने का मौका 


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए प्रदेश के अलग-अलग विभागों में ग्रुप बी के कुल 67 पदों को भरा जाएगा. इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, वित्त अधिकारी, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर समेत कई दूसरे पद शामिल है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन के प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. योग्य एलिजिबल उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 29 सितंबर ही है. 

DSP के हैं सबसे ज्यादा पद 

UKPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 67 रिक्तियों में सबसे ज्यादा 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के हैं. डिप्टी कलेक्टर के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के 8, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के 5 और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 5 पद हैं. वहीं वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के 4, संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव के 4, जिला कमांडेंट होमगार्ड के 2 और सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर के 2 पद है. सहायक आयुक्त राज्य कर, सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी कैटेगरी 1, उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त और उद्यान विकास अधिकारी कैटेगरी 2 के एक-एक पद रखे गए हैं. राज्य कर अधिकारी के 5 और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के 3 पद भी भर्ती में शामिल है. 

67 पदों का कैटेगरी वाइज ब्यौरा

कुल 67 पदों में 37 पद सामान्य वर्ग के लिए है. अनुसूचित जाति के लिए 13, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 6 पद निर्धारित है. कुल पदों पर उत्तराखंड की महिलाओं और राज्य आंदोलनकारियों के लिए क्षैतिज आरक्षण भी लागू होगा. 

See also  बारिश के चलते टली दिल्ली पुलिस कांस्टेबल PE&MT परीक्षा, नई तारीख जारी 

किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी?

भर्ती में शामिल अधिकांश पद लेवल 10 के हैं, जिनका सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक है. राज्य कर अधिकारी का पद लेवल 7 में है, जिसकी सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपये है. वहीं केस वर्कर के लिए लेवल 6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये तक सैलरी निर्धारित है.

ये भी पढ़ें-अगस्त में प्रोफेशनल जॉब्स में भर्ती 14 पर्सेंट बढ़ी… फ्रेशर्स हायरिंग में भी 15 पर्सेंट का इजाफा

कौन कर सकता है आवेदन?

ज्यादातर पदों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है. हालांकि कुछ पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखी गई है. सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा अधिकारी के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन की योग्यता चाहिए. उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन निर्धारित है. सहायक श्रम आयुक्त के लिए अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, कॉमर्स जैसे सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग के पद के लिए संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन या बीएड की योग्यता दी गई है. सहायक निदेशक कारखाना/बॉयलर के लिए मैकेनिक या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री, जबकि उद्यान विकास अधिकारी के लिए हॉर्टिकल्चर या कृषि से संबंधित डिग्री जरूरी होगी. वही केस वर्कर पद के लिए समाजशास्त्र, एप्लाइड सोशियोलॉजी या सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है. 

कितने चरणों में होगा चयन?

यूकेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया के आवेदन 9 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 29 सितंबर तक आवेदन जारी रहेंगे. आवेदन में सुधार के लिए 7 से 16 अक्टूबर तक विंडो खुलेगी. वहीं उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चरणों के जरिए किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में जनरल स्टडीज और जनरल एप्टीट्यूड के पेपर होंगे, जबकि मुख्य परीक्षा में समान हिंदी निबंध और सामान्य अध्ययन के अलग-अलग पेपर शामिल है.

See also  Jammu and Kashmir announces summer vacation for schools in Jammu division amid heatwave

ये भी पढ़ें-रेलवे में पैरामेडिकल की 560 वैकेंसी, 15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required