इन पांच भर्तियों पर आवेदन आज हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे करें आवेदन


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज यानी 20 अक्टूबर का दिन बहुत जरूरी है. दरअसल देश के अलग-अलग संस्थाओं और आयोगों में निकली कई भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज बंद हो रही है.  इन भर्तियों में सेल भिलाई, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, एनआईटी अगरतला, इग्नू और गुजरात उच्च न्यायालय जैसे प्रमुख संस्थान शामिल है. ऐसे में अगर आप भी इन पदों के लिए जरूरी योग्यताएं पूरी करते हैं, तो बिना कोई देरी किए जल्द से जल्द इन भर्तियों के लिए आवेदन करें.

पांच भर्तियों में आवेदन की आज आखिरी तारीख

सेल भिलाई

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट में 710 पदों पर भर्ती निकली थी. इनमें 516 पद ट्रेड, 124 पद डिप्लोमा और 70 पद ग्रैजुएट अप्रेंटिस के हैं. इन पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख है. वहीं इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के रूप में 9,600 से 12,300 रुपये प्रतिमाह तक मिलेंगे.

इग्नू टीचिंग वेकेंसी

इग्नू में भी 42 पदों पर टीचिंग वेकेंसी निकली थी. इसमें 20 पद प्रोफेसर के, 16 पद एसोसिएट प्रोफेसर के और 6 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के थे. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज है, जबकि भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है. ऐसे में संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट, नेट, पीएचडी जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आज जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं.

गुजरात हाई कोर्ट

See also  CBSE 10th Second Board Result 2026 LIVE: Over 6 Lakh Students Await Improvement, Compartment Exam Results

गुजरात हाई कोर्ट में भी 30 पदों पर वैकेंसी निकली थी. इनमें 29 पद लाइब्रेरियन के और लाइब्रेरियन सह अनुसंधान सहायक का 1 पद शामिल है. वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए, जबकि भर्ती में उम्मीदवारों को सैलरी 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक मिलेगी. वहीं इसमें जनरल कैटिगरी के लिए 1500 रुपये और आरक्षित कैटेगरी जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये रखी गई है. इस भर्ती की लिखित परीक्षा 29 नवंबर को संभावित है.

ये भी पढ़ें-BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में भी 135 पदों पर भर्ती निकली थी. इसमें ग्रुप ए और ग्रुप बी के पद शामिल है. इनमें सिविल सेवा के 60, पुलिस सेवा के 10 और सहायक अनुभाग अधिकारी के 38 पद शामिल है. वहीं इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इस भर्ती से जुड़ी परीक्षा 6 दिसंबर को प्रस्तावित है. वहीं उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते हैं

एनआईटी अगरतला

एनआईटी अगरतला में भी 51 पदों पर भर्ती निकली थी. इसमें तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन और लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल है. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन फीस और एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस जमा करनी होगी. इस भर्ती के लिए चयन सीबीटी आधारित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन आज शाम 5 बजे तक कर सकते हैं.

See also  NEET re-exam result 2026 soon; check list of top medical colleges for MBBS admission

ये भी पढ़ें-NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required