अब स्थगित हुई ये परीक्षा, 5 जुलाई को किया जाएगा आयोजन; जान लें जरूरी डिटेल्स 


ओडिशा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा  ने ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET 2026) को स्थगित करने का बड़ा फैसला लिया है. अब ये एग्जाम पहले घोषित डेट की जगह 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा. एग्जाम का आयोजन अब उसी दिन दो अलग-अलग शिफ्टों में होगा.

बोर्ड की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार परीक्षा स्थगित करने का मुख्य कारण अन्य बड़ी भर्ती परीक्षा से टकराव है. ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) की तरफ से कई पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन उसी समय के आसपास किया जा रहा था. ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने में कठिनाई हो रही थी. लगातार मिल रही शिकायतों और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया.

अधिकारियों के अनुसार यह फैलसा छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित न होना पड़े. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि एक ही समय पर दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं के आयोजन से न केवल छात्रों पर दबाव बढ़ता है बल्कि परीक्षा प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है.

क्या है जरूरी योग्यता?

योग्यता की बात की जाए तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक यानी 90 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा. वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित किए गए हैं.

See also  'Why should hard-earned achievements be hidden?': Viral post sparks debate after reported IIT resume advisory

ये भी पढ़ें: CUET UG 2026 की टॉपर देविना ने बताया सफलता का फॉर्मूला, बोलीं- घंटों नहीं, नियमित पढ़ाई जरूरी

एग्जाम पैटर्न कैसा होगा?

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो दोनों पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और पूरा पेपर 150 अंकों का रहेगा. खास बात यह है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं रखा गया है, जिससे अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नों को हल करने का अवसर मिलेगा.

5 जुलाई को दो शिफ्ट में एग्जाम 

नई अधिसूचना के अनुसार OTET 2026 परीक्षा 5 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट में पेपर-1 होगा, जो सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा. यह पेपर उन अभ्यर्थियों के लिए होगा जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक हैं. वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर-2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए निर्धारित है.

ये भी पढ़ें: UP में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 170 पदों पर निकली भर्ती; 69 हजार मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  AIIMS Paramedical Admit Card 2026 out today at aiimsexams.ac.in; here's how to download

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required