UPTET 2026 Exam: 1.85 Lakh Teachers, Exam Leave for Teachers


8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन कर रहा है। यूपी सरकार ने इस एग्जाम को लेकर सेवारत शिक्षकों के लिए दो बड़े फैसले लिए हैं। पहला अब कार्यरत शिक्षकों के लिए भी TET आयोजित की जाएगी। दूसरा UPTET में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए स्कूल से छुट्‌टी भी मिलेगी।

यह परीक्षा साल में 2 बार कराई जाएगी। विभाग ने परीक्षा पास करने के लिए 2 साल का समय तय किया है। इसके बाद भी परीक्षा पास न कर पाने पर नौकरी जाएगी। फिर चाहे टीचर्स की उम्र 40-45 साल ही क्यों न हो।

1.85 लाख टीचर्स नौकरी बचाने के लिए दे रहे UPTET

1 सितंबर, 2025 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने फैसला दिया कि बगैर TET पास किए प्राइमरी शिक्षक बने उम्‍मीदवारों को भी अब TET पास करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर उन्‍हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। ऐसे में 1.85 लाख कैंडिडेट्स ऐसे हैं जो अपनी नौकरी बचाने के लिए परीक्षा दे रहे हैं।

हालांकि, शिक्षकों ने इस फैसले का जमकर विरोध किया। इस संबंध में प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजे गए और संसद में भी इस कानून में संशोधन की मांग उठी। लेकिन ये सारी कोशिशें सुप्रीम कोर्ट के परीक्षा अनिवार्य करने के फैसले के सामने बेकार ही रहीं।

तनाव में हुई 2 शिक्षकों की मौत

कई ऐसे शिक्षक भी हैं, जो 20 – 25 साल से पढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि इतनी नौकरी के बाद फिर से परीक्षा लेना कहां तक तर्कसंगत है? शिक्षक संघों का दावा है कि इसी तनाव में 2 शिक्षकों की मौत भी हो चुकी है।

1 लाख 85 हजार टीचर देंगे यूपी टीईटी

See also  ‘There will be chaos if we stay the exam’: SC refuses to stay ongoing Grade-I posts exam in Telangana | Jobs News

यूपी टीईटी 2026 में 1 लाख 85 हजार 791 उम्मीदवार ऐसे हैं जो कि पहले से बेसिक स्कूलों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं और अब टीईटी परीक्षा पास करना चाहते हैं। वहीं 18 लाख 08 हजार 870 नये उम्मीदवार टीईटी परीक्षा में शामिल होंगे।

इस साल यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 19 लाख 94 हजार 661 उम्मीदवार शामिल होंगे।

QuoteImage

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश: TET परीक्षा के दौरान शहर में भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। परीक्षार्थी और उनके माता-पिता एक घंटे से ज़्यादा समय तक फंसे रहे और उन्हें परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुँचने में मुश्किल हुई। CO सिटी आशुतोष मिश्रा और ट्रैफिक पुलिस ने… pic.twitter.com/DPC0coad3h— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 2, 2026

QuoteImage

सबसे ज्यादा सेंटर वाराणसी में

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह के मुताबिक, वाराणसी में सबसे ज्यादा 68 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटर पर 1 लाख 27 हजार 239 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। जबकि प्रयागराज में बनाए गए 53 एग्जाम सेंटर पर 76 हजार 634 और राजधानी लखनऊ में बनाए गए 45 सेंटर पर 76 हजार 720 उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं।

QuoteImage

ये ले एक और नोटिस UPTET 🚨🙊🙊UP TET NOTICE FOR NIOS 👇👇केवल वे अभ्यर्थी जिनके पास 18 माह का D.El.Ed. (ODL) कोर्स है तथा जो 31.03.2015 अथवा उससे पूर्व सेवा में थे, उन्हें UPTET 2026 में औपबन्धिक रूप से सम्मिलित होने की अनुमति दी जायेगी तथा यह अनुमति मा० उच्च न्यायालय में… pic.twitter.com/VV49qyZh2W— Raj Academy Prayagraj (@rajacademypra) July 1, 2026

See also  रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 35400 तक मिलेगा वेतन,जानें कब से कर सकते हैं आवेदन?

QuoteImage

बायोमेट्रिक सिस्टम और सीसीटीवी से निगरानी

यूपी टीईटी परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए हर जिले में आब्जर्वर भेजे गए हैं। आयोग के सदस्य, रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को आब्जर्वर बनाकर भेजा गया है।

परीक्षा केंद्रों पर मल्टी-लेयर सुरक्षा और बायोमेट्रिक आइरिस स्कैन लागू किया गया है। इसके साथ ही पूरी परीक्षा की सीसीटीवी लाइव फीड के जरिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटरिंग भी की जाएगी। नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए एसटीएफ की तैनाती रहेगी।

साढ़े चार साल बाद हो रहा यूपी टीईटी

यूपी टीईटी परीक्षा साढ़े चार साल के लंबे अंतराल बाद हो रही है। इसके पहले यूपी टीईटी परीक्षा 2022 में हुई थी। साल 2021 में पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद परीक्षा 2022 में हो सकी थी।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

50 साल पुराना कोएड स्कूल बॉयज स्कूल निकला:प्रशासन ने बिना बताए किया बदलाव, 120 लड़कियों का एडमिशन कैंसिल हुआ

पश्चिम बंगाल में पूर्वी बर्दवान के कलना नंबर 2 ब्लॉक स्थित बैद्यपुर विद्यापीठ पिछले 50 सालों से को-एड (गर्ल्स और बॉयज) स्कूल के तौर पर संचालित हो रहा है, लेकिन बीते दिनों जब 11वीं में पढ़ने वाली गर्ल्स स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन के लिए एजुकेशन पोर्टल पर आवेदन किया तो पता चला कि बैद्यपुर विद्यापीठ बॉयज स्कूल में बदल दिया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…





Source link

See also  UPPSC PCS Prelims 2024 date announced; exam to be held in single shift | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required