UPSSSC AGTA Group C recruitment 2026: UPSSSC में 2759 कृषि पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया


UPSSSC AGTA Group C recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission यानी UPSSSC ने Agriculture Technical Assistant (AGTA) Group C भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कृषि विभाग में कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो उम्मीदवार लंबे समय से कृषि विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह शानदार मौका माना जा रहा है. खास बात यह है कि सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET 2025 परीक्षा पास की हो.

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन, सरकारी सुविधाएं और स्थायी नौकरी का फायदा मिलेगा. ऐसे में अगर आपने भी PET 2025 क्वालीफाई किया है और कृषि क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेस्ट है. तो आइए जानते हैं कि UPSSSC में 2759 कृषि पदों पर भर्ती की पूरी आवेदन प्रक्रिया क्या है. 

कब से शुरू हुए आवेदन?

UPSSSC AGTA Group C भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. लास्ट डेट के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. 

See also  SBI Clerk Exam Date 2025: Prelims Exam की तारीख आ गई? जानें एग्जाम पैटर्न-sbi.co.in पर लेटेस्ट अपडेट्स - नौकरी ही नौकरी

कितने पदों पर होगी भर्ती?

UPSSSC AGTA Group C भर्ती 2026 के तहत कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा 1692 सीटें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तय की गई हैं. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 573 पद आरक्षित हैं. इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के अभ्यर्थियों को 213 पदों का फायदा मिलेगा, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 6 सीटें तय की गई हैं. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए 275 पद आरक्षित रखे गए हैं. इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या उससे जुड़े विषयों में ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. इसमें कृषि विज्ञान, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और होम साइंस जैसे विषयों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन  जिन उम्मीदवारों का PET नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या उससे कम होगा, उन्हें अगली चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा. 

आयु सीमा क्या तय की गई है?

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-4 के तहत वेतन मिलेगा. सैलरी 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रतिमाह तक होगी. इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का फायदा भी दिया जाएगा. 

See also  UPSC NDA Result 2025 Out: रिजल्‍ट जारी, जानें डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in पर कैस करें चेक - नौकरी ही नौकरी

यह भी पढ़ें – CBSE 12th Re-evaluation 2026: CBSE री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन की आज लास्ट डेट, स्कैन कॉपी पाने के लिए फटाफट करें आवेदन

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. जिसमें सबसे पहले PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. 

 ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद AGTA Group C Recruitment 2026 लिंक खोलें.

3. अब जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.

4. इसके साथ ही आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें.

5. इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

6. लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें – CBSE 12th Re-evaluation 2026: छात्रों को वापस मिलेगा अतिरिक्त पैसा, स्कैन कॉपी आवेदन में गड़बड़ी को लेकर CBSE का बड़ा अपडेट  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required