UPSSSC में निकली 1251 पदों पर भर्ती, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई?


UPSSSC Vacancy: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार 29 सितंबर तक आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत फीस जमा करने और आवेदन में जरूरी संशोधन का मौका दिया जाएगा. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए निकल गई है. 

9 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन 

UPSSSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती का विज्ञापन 10 अगस्त 2026 को जारी किया गया है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. वहीं आवेदन में संशोधन के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. उम्मीदवारों को आवेदन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से करना होगा. 

1251 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 1251 पद भरे जाएंगे. इनमें 1248 पद पशुधन प्रसार अधिकारी के सामान्य भर्ती के हैं, जबकि 3 पद विशेष चयन के तहत है. सामान्य भर्ती के पदों में 500 जनरल,  254 एससी, 25 एसटी,  345 ओबीसी और 144 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित है. इन पदों का वेतनमान लेवल 5 के अनुसार है, जिनमें न्यूनतम वेतन 29,200 रुपये से अधिकतम 92,300 रुपये तक है. 

See also  अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली में एडमिशन की तैयारी तेज, जानें कब से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

भर्ती में शामिल होने के लिए PET 2025 जरूरी

इस भर्ती के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने UPSSSC की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2025 में हिस्सा लिया हो. उनके पास आयोग की ओर से जारी वैलिड पीईटी स्कोरकार्ड हो. इस स्कोर के आधार पर उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-जारी हो गई नीट पीजी 2026 सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

भर्ती के लिए योग्यता 

पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं परीक्षा बायोलॉजी ग्रुप के साथ पास होना जरूरी है. इसके साथ किसी विधि से स्थापित पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय या पशु चिकित्सा महाविद्यालय से 2 वर्षीय पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना चाहिए. उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान भी होना जरूरी है. इसके अलावा आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

आवेदन फीस और मुख्य परीक्षा 

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस काफी कम रखी गई है. जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी समेत संबंधित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 25 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट देना होगा. इसके अलावा मुख्य परीक्षा के लिए शाॅर्ट लिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों से अलग से परीक्षा फीस नहीं ली जाएगी. वहीं पीईटी स्कोर के आधार पर शाॅर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. जानकारी के अनुसार मुख्य परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा और प्रत्येक प्रश्न का एक अंक का होगा. गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी.

See also  Two weeks after TET paper leak, Maharashtra yet to announce fresh exam date

ये भी पढ़ें-ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की मौजूदगी, QS में शामिल  हुए 52 संस्थान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required