UPSC Recruitment 2026: UPSC ने निकाली बंपर भर्ती, युवाओं के लिए अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, जानिए कब है लास्ट डेट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2026 के लिए एक नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस विज्ञापन (Advertisement No. 05/2026) के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ के कुल 194 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती ‘Direct Recruitment by Selection’ यानी सीधी भर्ती के आधार पर होगी।

इस अभियान के माध्यम से नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, डाक विभाग, भारतीय मौसम विभाग (IMD), पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI), रक्षा मंत्रालय और MSME मंत्रालय जैसे प्रतिष्ठित विभागों में मैनेजर, असिस्टेंट कंट्रोलर, और एयरवर्थनेस ऑफिसर सहित 32 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरा जाएगा।

आवेदन का तारीख 

आवेदन शुरू होने की तिथि –  23 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि- 12 जून 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

नोट- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई आयु सीमा, योग्यता और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

योग्यता और चयन मानदंड

मुख्य रूप से उम्मीदवारों के पास B.Sc / M.Sc, B.Tech / BE / M.Tech, M.A / PG Diploma डिग्रियों में से कोई एक होनी अनिवार्य है।

See also  Gujarat Board Class 12th Results 2026: GSEB HSC pass percentages trends in last four years

कुछ विशिष्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (Experience) भी मांगा गया है।  चयन प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और अन्य आवश्यक चरण शामिल होंगे. रिक्तियों में UR, EWS, OBC, SC, ST और PwBD (दिव्यांगजन) के लिए नियमानुसार आरक्षण लागू किया गया है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची जानें 

UPSC ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन कॉमन एप्लिकेशन फॉर्म (CAF) भरते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करने होंगे।  गलत या अस्पष्ट दस्तावेज होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

नोट – अधिक जानकारी के लिए यहां Click करें। 

इन अनिवार्य दस्तावेज का रखें ध्यान 

आवेदन के समय वेबकैम से लाइव फोटो कैप्चर करना अनिवार्य है. इसके साथ ही हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और एक ही पेज पर काले पेन से किए गए तीन हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
जन्म तिथि के लिए 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता के लिए डिग्री/डिप्लोमा या प्रोविजनल सर्टिफिकेट के साथ सभी वर्षों की मार्कशीट जरूरी है।
जिन पदों के लिए अनुभव मांगा गया है, वहां संबंधित संस्था के प्रमुख द्वारा जारी लेटर हेड पर कार्य विवरण, सेवा अवधि और वेतन का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।
SC/ST/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को वैध जाति एवं आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा. दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
सरकारी कर्मचारियों या पूर्व सैनिकों के लिए आयु छूट प्रमाण पत्र, नाम बदलने की स्थिति में विवाह प्रमाण पत्र/शपथ पत्र, और समकक्ष योग्यता का आधिकारिक पत्र भी आवश्यक होने पर अपलोड करना होगा।

See also  IIT Dharwad recruitment 2026: Applications open for 12 non-teaching posts; check details and link to apply

ये भी पढ़ें – Jau Sattu Sharbat Recipe: पेट की गर्मी और सिरदर्द से राहत दिलाता है जौ के सत्तू का शरबत, जानें बनाने का सही तरीका और किस समय पीएं



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required