UPSC recruitment 2026: UPSC ने अलग-अलग विभागों में खोलें नौकरी के दरवाजे, जानें किन पदों पर होगी भर्ती?


UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे  उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल यूपीएससी ने मेडिकल, हेल्थ सेवा और विज्ञान क्षेत्र से जुड़े योग्य उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग ने विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में कुल 13 खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं.

इन पदों पर डेंटल सर्जन, आयुर्वेद फिजिशियन, होम्योपैथिक फिजिशियन और साइंटिस्ट भी शामिल है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं एलिजिबल उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 4 दिसंबर शाम 6:00 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. 

विषयवार देखिए वैकेंसी की डिटेल 

यूपीएससी की ओर से जारी यह भर्ती अभियान प्रमुख सरकारी संस्थानों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है. इसमें डेंटल सर्जन के कुल 5 पद हैं, यह पांचों पद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में है. वहीं साइंटिस्ट बी के भी 5 पद हैं, यह पद भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में है. आयुर्वेद फिजिशियन के 2 पद भी इसमें शामिल है, यह दोनों पद नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में भर जाने हैं. वहीं होम्योपैथिक फिजिशियन का 1 पद है या पद भी नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में भरा जाना है. इस तरह कुल 13 पदों पर भर्ती निकाली गई है. 

पदों के अनुसार एलिजिबिलिटी और आयु सीमा 

See also  RPSC Exam Results: Rural Candidates Top, Job Holders Crack

डेंटल सर्जन- डेंटल सर्जन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी या इसके समकक्ष योग्यता तथा  स्टेट डेंटल काउंसिल या ट्रिब्यूनल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. वहीं उम्मीदवार के पास अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए, जो उम्मीदवार इंटर्नशिप कर रहे हैं वह भी आवेदन कर सकते हैं हालांकि शर्त यह रहेगी की नियुक्ति से पहले उनकी इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए. वहीं जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के लिए इस भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है, जबकि एससी कैटेगरी के लिए 40 वर्ष तय की गई है. 

साइंटिस्ट बी-  इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बॉटनी, हॉर्टिकल्चर या ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है. वहीं जनरल, ईडब्ल्यूएस के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी के लिए 40 वर्ष रखी गई है. साइंटिस्ट बी पुन: विज्ञापित पदों में आयु पात्रता की गणना 3 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. 

आयुर्वेद फिजिशियन- इस भर्ती के लिए आयुर्वेद फिजिशियन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या राज्य बोर्ड काउंसिल से आयुर्वेद में डिग्री तथा केंद्रीय या स्टेट रजिस्टर फॉर इंडियन मेडिसिन में रजिस्ट्रेशन जरूरी है. वहीं जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है. जबकि आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी. 

होम्योपैथिक फिजिशियन- होम्योपैथिक फिजिशियन पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से होम्योपैथी में डिग्री और केंद्रीय या स्टेट रजिस्टर ऑफ होम्योपैथी में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है. 

See also  SSC CGL Result 2024 Updates: When and where to check tier 1 scorecards? | Jobs News

ये भी पढ़ें-JEE Main 2027 के फॉर्म में आधार और 10वीं के नाम में अंतर तो न हों परेशान, NTA ने दी राहत

आवेदन फीस और चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुषों को 25 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन से पूरी तरह छूट दी गई है. इसके अलावा प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद उम्मीदवारों को आवेदन के अगले चरण के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा. आवेदनों की संख्या और पद की जरूरत के आधार पर आयोग भर्ती परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू का आयोजन कर सकता है इंटरव्यू का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा. 

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
  • अब पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं और यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें. 
  • लॉगिन करने के बाद कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें. 
  • अब संबंधित पद के लिए विशिष्ट भर्ती आवेदन का चयन करें. 
  • इसके बाद जरूरी प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें और फीस का पेमेंट करें. 
  • अब भरी गई सभी जानकारी की जांच करके फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-UP Police SI Final result 2026: UP पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in पर ऐसे करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  When will UPTET answer key 2026 be out at upessc.up.gov.in? Check shift-wise paper analysis here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required