UPPSC PCS 2026: यूपी पीसीएस 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग PCS 2026 भर्ती अधिसूचना जारी.
  • लगभग 500 पदों पर आवेदन 27 जून 2026 तक करें.
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य, बिना इसके आवेदन नहीं.
  • परीक्षा प्रीलिम्स, मेन्स और साक्षात्कार तीन चरणों में होगी.

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बडी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस 2026 भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए लगभग 500 पदों को भरा जाएगा. हालांकि आयोग ने आयोग ने संकेत दिया कि आगे इन रिक्त पदों की संख्या और बढ़ाई भी जा सकती है.

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं जो उम्मीदवार आवेदन के बाद किसी तरह की गलती सुधारना चाहते हैं या शुल्क से जुड़ी समस्या का समाधान करना चाहते हैं, उनके लिए 3 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है.

वन टाइम रजिस्ट्रेशन है जरूरी

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि अपना OTR नंबर जरूर ले लें. इस बार आवेदन प्रक्रिया में सबसे जरूरी वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बनाया गया है. आयोग ने स्पष्ट कहा कि बिना OTR नंबर के कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर  सकेगा.तो अगर अभी तक किसी उम्मीदवार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आवेदक से पहले अभ्यर्थी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं.आयोग के अनुसार OTR नंबर प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन से कम से कम 72 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा ताकि सिस्टम में उनकी जानकारी अपडेट हो सके.

See also  UPSSSC 2026 exam date released: Check at upsssc.gov.in

क्या होता है OTR?

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवार अपनी बेसिक जानकारी एक बार आयोग के पोर्टल पर भरनी होती है. इसके बाद भविष्य में उम्मीदवार अगर कोई और फार्म भरता है तो उसमें बार-बार अपनी बेसिक डीटेल्स लेने की जरूरत नहीं पड़ती है.
OTR की इस प्रक्रिया से फॉर्म भरने की प्रक्रिया आसान  होती है और गलतियों की संभावना भी कम हो जाती है.

परीक्षा पैटर्न 
UPPSC PCS 2026 की परीक्षा तीन चरणों में होगी. सबसे पहले प्री परीक्षा (Prelims) होगी. इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल हो पाएंगे. मुख्य परीक्षा लिखित होगी और इसमें अलग-अलग विषयों के पेपर होंगे. इसमें जनरल हिंदी 150 अंक, निबंध 150 अंक और जनरल स्टडीज के 6 पेपर होंगे, जिनमें हर पेपर 200 अंक का होगा.इसके बाद जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा पास करेंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू 100 अंकों का होगा.

यह भी पढ़ें – UPSC परीक्षा में पहली बार AI का इस्तेमाल, कई उम्मीदवारों के सपनों पर लगा ब्रेक

कितना लगेगा आवेदन शुल्क
UPPSC PCS 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए जनरल, EWS और OBC उम्मीदवारों को 125 रुपये, SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 65 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं PwD उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 25 रुपये रखा गया है.

ऐसे करें UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: OTR पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
स्टेप 3: OTR नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें.
स्टेप 4: PCS 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5: सभी जरूरी जानकारी भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें.
स्टेप 6: अंत मे डीटेल्स चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दे और भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखें.

See also  CBSE 12th re-evaluation result 2026 link at results.cbse.nic.in soon; steps to download scorecard PDF

यह भी पढ़ें – NCERT की चेतावनी! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी किताबों से रहें सावधान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required