UPESSC PRT recruitment 2026: UP सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, 4 नवंबर तक करें अप्लाई


UPESSC PRT recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत पीआरटी सहायक शिक्षक पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. यह फैसला इलाहाबाद हाई कोर्ट के 24 अक्टूबर 2026 के आदेश और सेकेंडरी शिक्षा विभाग के 27 अक्टूबर 2026 के पत्र के बाद लिया गया है.

ऐसे में अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपने 28 अक्टूबर के आदेश में परीक्षा तारीख को आगे बढ़ाया गया है. अब सहायक अध्यापक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए पहले आवेदन के आखिरी तारीख 28 अक्टूबर निर्धारित की गई थी. 

अब इन लोगों को भी मिलेगा मौका 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से 24 अक्टूबर को पारित आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में भी बदलाव किया गया है. बदले हुए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के तहत भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अनुमोदित शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (विशेष शिक्षा) और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (बीएलएड) डिग्री में से कोई भी क्वालिफिकेशन योग्यता रखने वाले कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं. 

एप्लीकेशन में सुधार की तारीख भी बढ़ाई गई 

यूपीएससी पीआरटी में जो भी कैंडिडेट अपनी एप्लीकेशन जमा करते हैं, वह 7 नवंबर तक जरूरी आवेदन में जरूरी सुधार भी कर सकते हैं. आवेदनकर्ता को अपनी जमा की गई जानकारी अच्छे से देखनी होगी और तय सुधार समय के अंदर जरूरी बदलाव करने होंगे.  इस एक्सटेंशन से कैंडिडेट को एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए और समय मिल जाएगा. वहीं आवेदनकर्ता को अपना फॉर्म जमा करने से पहले डिटेल्ड नोटिफिकेशन, एलिजिबिलिटी की शर्तें और एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शंस के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट देखनी की सलाह भी दी गई है 

See also  DRDO recruitment 2018: 494 Senior Technical Assistant vacancies, apply before August 29 at drdo.gov.in | Jobs News

ये भी पढ़ें-NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?

3 और 4 दिसंबर को होगी परीक्षा 

आयोग ने साफ किया है कि आवेदन की तारीख बढ़ने से भर्ती परीक्षा की तारीख में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार पीआरटी सहायक शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होगी. 

ऐसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद विज्ञापन संख्या 05/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वह ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें.
  • अब अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल आवेदन फार्म में भरें. 
  • इसके बाद आवेदन में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.  
  • अब भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तय फीस जमा करें.
  • लास्ट में फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-13 लाख रुपये तक CTC पाने का मौका, BEL में 350 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UP Police Constable Result 2024 Updates: Final answer key out; Result expected soon | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required