up police constable exam 2026 key rules and guidelines


यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। इस परीक्षा का आयोजन 3 दिनों 8,9 और 10 जून 2026 को करवाया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए उनके लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस लेख में हम आपको सभी नियमों को अच्छे बताने वाले हैं, जिन्हें आप पढ़ लें और इन रुल्स का पालन करें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड जरुरी 

सभी उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड जरुर साथ लेकर जाएं। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय पर आधार कार्ड नहीं दिया है वे वैध सरकारी पहचान पत्र (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि, फोटोयुक्त पहचान पत्र के आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

 – परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड) के उचित सत्यापन के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

 – जब आप परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे तो उम्मीदवार की बायोमेट्रिक (आइरिस) और फोटोग्राफ लिया जायगा।

 – अभ्यर्थी को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड का प्रयोग किया जाएगा इसलिए उम्मीदवार से अपेक्षित है कि अपना आधार कार्ड Updated and Unlocked लेकर ही लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित हो।

 – अगर पहचान पत्र से मिलान न हुआ तो अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

 – जब तक परीक्षा पूरी न हो, तब तक परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

See also  AP POLYCET 2026: Round one seat allotment likely releasing today at apsbtet.ap.gov.in | Education News

 – एडमिट कार्ड सिर्फ निर्धारित परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि के लिए ही मान्य है।

 – परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय पर प्रवेश अनुमति मिलेगी।

 –  किसी भी प्रकार से परीक्षा के पाली / तिथि तथा केंद्र में परिवर्तन की अनुमति नहीं है।

परीक्षा के लिए निर्देश

– ऑफलाइन लिखित परीक्षा ओएमआर आधारित होगी।

 – इस परीक्षा की अवधि 120 मिनट की अवधि की है और इसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं। हर एक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 2 अंक होंगे।

 – ओएमआर उत्तर पत्रक में विवरण लिखने और प्रतिक्रियाओं को चिह्नित करने के लिए सिर्फ नीले/काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करें।

 – उत्तर को बदलने के लिए किसी व्हाइटनर/इरेजर/ब्लेड का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।

 – ओएमआर उत्तर पत्रक भरने के निर्देश बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर दिए गए है, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे स्वयं को जानकारी पढ़ लें। इसके अतिरिक्त, ओएमआर उत्तर पत्रक या उपस्थिति पत्रक भरने में होने वाली त्रुटि के लिए उम्मीदवार खुद जिम्मेदार होगा।

सामान्य निर्देश

 – परीक्षा में हॉल में अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड, फोटो आईडी प्रूफ, पारदर्शी नीला/काला बॉल प्वाइंट पेन ले जाने की अनुमति मिलेगी। वहीं, पेंसिल, स्याही/स्केच पेन या जेल पेन का प्रयोग वर्जित है।

 – कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।

 – कोई भी गैजेट जैसे मोबाइल फोन, कैमरा, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि नहीं ले जा सकते हैं।

 – कोई भी बटुआ, हैंडबैग और टोपी/किसी भी प्रकार की धातु की वास्तु।

See also  Maharashtra TET Postponed: Why India Keeps Losing The Battle Against Exam Paper Leaks | India News

 – कोई भी खाने की वस्तु या पानी को बोतल आदि। 

 – बता दें कि, परीक्षा आरंभ होने के 60 मिनट बाद तथा परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट पूर्व घंटी/कक्ष निरीक्षक की उद्घोषणा द्वारा समय की जानकारी दी जाएगी।

 – सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि परीक्षा केंद्र पर कोई भी कीमती सामान न ले जाएं क्योंकि अभ्यर्थी के सामान को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था का कोई प्रावधान नहीं है।

परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार से बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता विषयों से पूछे जायेंगे। 2 घंटे के समय में पेपर को हल करना है। सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। हर एक गलत उत्तर देने पर  0.5 अंक की कटौती होगी। ऐसे में तुक्का न लगाएं। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required