UP Police Constable की Cut Off कितनी जा सकती है? इतने नंबर हैं तो फिजिकल का चांस


UP Police Constable cut-off 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 जारी करेगा. इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन कट ऑफ मार्क्स डाउनलोड और चेक कर सकेंगे. इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Recruitment 2026) के तहत कुल 3267 पदों को भरा जाना है.

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा (UP Police Constable Exam 2026) 8, 9 और 10 जून को हुई थी. इस लिखित परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवारों की कट ऑफ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की कट ऑफ कितनी जा सकती है और अगर आपके कितने नंबर होंगे तो फिजिकल के चांस बढ़ जाएंगे.

कैसा था यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर?

बताया जा रहा है कि इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर का लेवल पिछले कांस्टेबल भर्ती से आसान था. वहीं पेपर में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, तो छात्रों को नंबर कटने का भी कोई डर नहीं है. वहीं अगर पिछले साल की यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की कट ऑफ की बात करें तो 2023 में कट ऑफ में बहुत कंपटीशन था, जबकि 2020 की कट ऑफ अपेक्षाकृत मीडियम ट्रेंड के अनुसार रही थी.

कितनी जा सकती है यूपी पुलिस कांस्टेबल की कट ऑफ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कट ऑफ में इस बार कंपटीशन दिख सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की कट ऑफ 190 से 200 के बीच हो सकती है. वहीं जनरल कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों की कट ऑफ 185 से 195 के बीच हो सकती है. जबकि ओबीसी के उम्मीदवारों की कट ऑफ 180 से 190 और महिला उम्मीदवारों की कट ऑफ 175 से 185 के बीच हो सकती है. ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की संभावित कट ऑफ 180 से 190 के बीच रह सकती है, वहीं महिला उम्मीदवारों की संभावित कट ऑफ 175 से 185 के बीच रह सकती है. इसके अलावा एससी उम्मीदवारों की कट ऑफ 160 से 170 और एएसी महिला उम्मीदवारों की संभावित कट ऑफ 155 से 165 के बीच हो सकती है. एसटी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की कट ऑफ 130 से 145 और महिला उम्मीदवारों की संभावित कट ऑफ 125 से 140 के बीच जाने की उम्मीद जताई जा रही है.

See also  CBSE Student Sarthak Sidhant Flags OSM Tender Irregularities, Board Says Will Respond In Writing | Education and Career News

कैसे चेक कर सकेंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026?

  • उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कट ऑफ चेक करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर टॉप नोटिस सेक्शन देखें और यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स पर क्लिक करें.
  • अब आपको एक नए वेब पेज पर यूपी कांस्टेबल कट ऑफ 2026 पीडीएफ दिखाई देगा.
  • फिर कांस्टेबल कट ऑफ 2026 पीडीएफ फाइल खोलें.
  • इसके बाद कैटिगरी वाइज कट ऑफ सेक्शन सर्च करें और पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें-M.Tech करना चाहते हैं? इन सरकारी स्कॉलरशिप्स से मिलेगी हर महीने आर्थिक मदद

रिटन के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिटन एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में फिजिकल टेस्ट पास करना होगा. इसमें स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, हाइट, चेस्ट और वजन को चेक किया जाएगा. इसके बाद दौड़ में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE responds to Rahul Gandhi’s OSM allegations, says contract followed norms

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required