up home guard pst dates out admit card on july 6


यूपी होमगार्ड की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के जरिए डीवी दस्तावेज सत्यापन) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षण) के लिए परीक्षा तिथि का ऐलान कर दिया है। 

अब उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बल्कि डीवी और पीसएटी की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरु होगी।

बता दें कि, इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश में 41,424 होमगार्ड पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा, लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट तैयार करते समय अभ्यर्थियों के सामान्यीकृत अंकों के साथ अधिमानी अर्हता के अंक भी जोड़े गए हैं।

कब होगी डीवी और पीएसटी परीक्षा?

अभिलेख सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने में समस्या हो, उनके लिए 7 अगस्त 2026 को रिजर्व-डे रखा गया है।

पुरुषों के लिए ऊंचाई और सीने के माप से जुड़ी जरूरी शर्तें

आपको बताते चलें कि, पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर तय की गई है।

सीने के माप की बात करें तो जनरल,  OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। वही, ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह माप क्रमशः 77 सेंटीमीटर और 82 सेंटीमीटर निर्धारित है। सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने में कम से कम 6 सेंटीमीटर का फुलाव होना अनिवार्य है।

See also  IIT Indore Faculty Recruitment 2026: Applications open for Assistant Professor posts; check eligibility, salary and more | Education News

महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक के नियम

महिला उम्मीदवारों के लिए जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 152 निर्धारित की गई है। जबकि नुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर तय की गई है।

वहीं, सभी महिलाओं उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना जरुरी है। निर्धारित ऊंचाई और वजन के मानकों को पूरा करने वाली अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।

दौड़ की शर्तें

पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। वहीं, महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। जो उम्मीदवार तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

कैसे डाउनलोड प्रवेश पत्र?

 – सबसे पहले परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।

 – इसके बाद होम पेज पर “Admit Card”, “Hall Ticket” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।

 – इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) या पासवर्ड दर्ज करें।

 – अब कैप्चा को भरें और लॉगिन/सब्मिट पर क्लिक करें।

 – जिसके बाद सभी जानकारी (नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि आदि) चेक कर लें।

 – अब डाउनलोड पर क्लिक करके पीडीएफ सेव कर लें।

 – इसके बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा के दिन अपने साथ जरुर ले जाएं। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required