UP Free Scooty Scheme: ग्रेजुएशन में पास होने वाली छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, ये राज्य सरकार देने जा रही तोहफा


UP Free Scooty Scheme: कई राज्य सरकारें बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. इसी तरह से उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मेधावी छात्राओं के लिए बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दे दी गई है.

इस योजना के तहत ग्रेजुएशन पूरा करने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल स्कूटी दी जाएगी, ताकि उन्हें कॉलेज आने-जाने में आसानी हो और ग्रेजुएशन की पढ़ाई जारी रखने में प्रोत्साहन मिले. कैबिनेट बैठक में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, परिवहन, गृह, सहकारिता समेत कई विभागों के कुल 16 प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इनमें छात्राओं के लिए स्कूटी योजना सबसे अहम घोषणाओं में शामिल रही. 

किन छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ? 

सरकार के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया है. योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होना जरूरी है. इसके अलावा प्रत्येक यूनिवर्सिटी और कॉलेज की टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को इसका लाभ दिया जाएगा. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिव्यांग छात्राओं, शहीदों की बेटियों और निराश्रित परिवारों की बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी. इन कैटेगरी के लिए आय सीमा की शर्तों में छूट भी दी जाएगी. 

छात्राओं की पढ़ाई आसान बनाने का दावा 

राज्य सरकार का कहना है कि योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं की परिवहन संबंधी समस्याओं को कम करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है. सरकार का मानना है कि इसे विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्र की छात्राओं को कॉलेज आने जाने की सुविधा मिलेगी और पढ़ाई बीच में छोड़ने की स्थिति कम होगी.

See also  ICAI CA Foundation Result May 2026: Results to be out on July 3 | Education News

रजिस्ट्रेशन फीस और वाहन बीमा भी सरकार करेगी वहन 

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस और वाहन बीमा सरकार वहन करेगी. मंत्री ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को स्कूटी के साथ हेलमेट और आवश्यक सामान और 5 लीटर पेट्रोल भी मिलेगा. इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी देने का निर्णय इसलिए लिया, क्योंकि राज्य भर में सर्विसिंग सुविधा और ईंधन स्टेशन ज्यादा व्यापक रूप से उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि स्कूटी की खरीद एक विशेष पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित प्रस्ताव के आधार पर चयन प्रक्रिया से की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-OMR में 305 नंबर, रिजल्ट में सिर्फ 64! NEET रिजल्ट की कहां करें शिकायत, क्या दोबारा होगी जांच?

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए एलिजिबिलिटी 

उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं के परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा छात्रा यूपी की स्थायी निवासी होनी चाहिए. वहीं छात्र यूपी के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से पढ़ी हो, इसके अलावा ग्रेजुएट एग्जाम में कॉलेज यूनिवर्सिटी में टॉप फाइव में शामिल हो. 

ये भी पढ़ें-Sonia Sehrawat: कॉकरोच पर इंस्टा स्टोरी लगाने वाली सोनिया सहरावत की सैलरी कितनी, RAF में कैसे मिलती है जॉब?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  BCom (Hons), BA English emerge as top picks among DU UG applicants

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required