UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में लड़के-लड़कियों का कैसा रहा रिजल्ट, किसने मारी बाजी


UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजें जारी हो चुके हैं. रिजल्ट ने 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म किया है. हर साल की तरह इस बार भी मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. जहां प्रदेश के कोने-कोने से प्रतिभावान छात्र उभरकर सामने आए हैं.

आंकड़ों की बात करें तो हाईस्कूल में 90.42% और इंटरमीडिएट में 80.38% परीक्षार्थी सफल रहे हैं. जिसमें एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में  इस बार की टॉपर लिस्ट में बेटियों ने अपना जबरदस्त परचम लहराया है. देख लें किसने किया है टाॅप. 

कशिश वर्मा और शिखा वर्मा ने किया टाॅप

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों में इस बार जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है. हाईस्कूल में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान पाकर इतिहास रच दिया है. वहीं अदिति 97.50% के साथ दूसरे और अर्पिता, ऋषभ साहू व परी वर्मा 97.33% अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे. इंटरमीडिएट की बात करें तो सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ प्रदेश में टॉप किया है.

दूसरे पायदान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा (97.20%) रहीं. जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इन टॉपर्स के अंकों में फासला इतना कम है कि मुकाबला वाकई दिलचस्प बन गया है.

UP Board 10th Result +++++++

लड़कियों का रहा दबदबा

यूपी बोर्ड के नतीजों में इस साल भी लड़कियों ने अपनी कामयाबी का डंका बजाया है और लड़कों को पछाड़ते हुए शानदार बढ़त बनाई है. हाईस्कूल की बात करें तो बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 93.76 रहा है. जो उनकी बेमिसाल मेहनत को दर्शाता है. इंटरमीडिएट में भी लड़कियों ने 86.32% के आंकड़े के साथ अपनी योग्यता साबित की है. 

See also  Goa Board GBSHSE Class 10 Result 2026 Date and Time: Board to declare results on April 26

चाहे ग्रामीण इलाका हो या शहर लड़कियों ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह पक्की करके यह साफ कर दिया है कि उन्हें सही अवसर मिले तो वे आसमान छू सकती हैं. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके माता-पिता को गर्व महसूस कराया है. बल्कि पूरे प्रदेश के लिए वे एक नई उम्मीद बनकर उभरी हैं.

UP Board Intermediate Result 2026 Live

यह भी पढ़ें:CBSE Class 12th Result 2026: CBSE बोर्ड कब जारी करेगा 12वीं के नतीजे? इन तरीकों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

ऐसा रहा लड़कों का प्रदर्शन 

भले ही ओवरऑल पास प्रतिशत में लड़कियां आगे रही हों. लेकिन लड़कों ने भी अपनी तरफ से कड़ी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.यूपी बोर्ड के नतीजों में लड़कों के प्रदर्शन पर गौर करें तो इस बार भी उन्होंने अपनी मेहनत से एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है. हाईस्कूल की परीक्षा में जहां 87.30% लड़के पास होने में कामयाब रहे. वहीं इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 75.04 रहा. आंकड़ों के लिहाज से भले ही वे लड़कियों से थोड़ा पीछे नजर आ रहे हों.

UP Board 12th Result

 

UP Board High School Result 2026 Live

यह भी पढ़ें: CBSE Class 10th Phase 2 Exam Time Table: सीबीएसई 10वीं फेज 2 की डेटशीट जारी, कब से शुरू होंगी परीक्षाएं? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  RRB ALP CBT 1 Result 2025 Direct Link on rrbcdg.gov.in, Sarkari Result 2025: Check Cut-Off, Selected Candidates List PDF Here

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required