UP BEd Admit Card 2026: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड


उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है.बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने  यूपी बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

31 मई 2026 को आयोजित होगी परीक्षा

यूपी बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2026 का आयोजन 31 मई 2026 को किया जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी होगा.

यूपी बीएड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी.आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 तय की गई थी.वहीं लेट फीस के साथ उम्मीदवारों को 5 मई 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था.आवेदन फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया 6 मई से 10 मई 2026 तक चली थी.

योग्यता 
इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए थे.

कई विश्वविद्यालयों में मिलेगा प्रवेश
यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2026 के जरिए प्रदेश के कई बड़े विश्वविद्यालयों में बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा.इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, डॉ. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालय शामिल हैं.

See also  TS SSC Supplementary Result 2026 Out: Get Direct Link To Download Telangana 10th Marks Memo Here bse.telangana.gov.in | Education and Career News

यह भी पढ़ें – जॉब मार्केट में नया ट्रेंड, AI से तैयार रिज्यूमे को मिल रहा ग्रीन सिग्नल

परीक्षा केंद्र पर ये डॉक्यूमेंट साथ रखें
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा. इसके अलावा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

यूपी बीएड एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required