UP में ग्रेजुएशन कर रहीं बेटियों के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, पढ़ाई का खर्च होगा कम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यूजीसी एकल बेटी और आर्थिक कमजोर छात्राओं को छात्रवृत्ति देता है.

अगर आप या आपकी बेटी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं या फिर इस साल कॉलेज में दाखिला लेने जा रही हैं, तो आपके लिए कई सरकारी स्कॉलरशिप योजनाएं मौजूद हैं. केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर ऐसी योजनाएं चला रही हैं, जिनका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को हायर एजुकेशन जारी रखने में मदद करना है. इन योजनाओं के तहत ट्यूशन फीस की भरपाई से लेकर हर महीने आर्थिक मदद तक दी जाती है.

सबसे ज्यादा छात्राओं को फायदा यूपी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से मिलता है. यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जरिए चलाई जाती है. इसके लिए छात्रा का उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी है. साथ ही वह किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में ग्रेजुएशन कर रही हो.

इस योजना का लाभ एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (EWS) की छात्राएं उठा सकती हैं. सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम और एससी-एसटी वर्ग के लिए 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. आवेदन यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन किए जाते हैं.

तकनीकी शिक्षा के लिए ये स्कीम

तकनीकी शिक्षा हासिल कर रही छात्राओं के लिए AICTE प्रगति स्कॉलरशिप एक बड़ा सहारा है. इस योजना के तहत इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और अन्य AICTE से मान्यता प्राप्त तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाली मेधावी छात्राओं को हर साल 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. एक परिवार की अधिकतम दो छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं. आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से किए जाते हैं.

See also  SSC Delhi Police Head Constable Ministerial answer key 2026 out at ssc.gov.in: Direct link to download here

यह भी पढ़ें – थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का बड़ा फैसला, तीसरी भाषा में नहीं देनी होगी बोर्ड परीक्षा

फोर्सेज के लिए भी खास स्कीम

अगर किसी छात्रा के माता या पिता केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), असम राइफल्स या पुलिस विभाग में सेवा के दौरान शहीद हुए हैं या सेवानिवृत्त हैं, तो वह प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम (PMSS) का लाभ ले सकती है. इस योजना के तहत प्रथम वर्ष में ग्रेजुएशन कर रही पात्र छात्राओं को 2,250 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाती है.

UGC भी करता है मदद

इसके अलावा यूजीसी (UGC) भी छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित करता है. इनमें एकल बेटी (Single Girl Child) और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप शामिल हैं. इन योजनाओं के आवेदन भी समय-समय पर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जारी किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें – CUET नहीं दिया या नंबर आए कम? फिर भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में मिल सकता है एडमिशन, जानिए तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  'Then how am I using it?' Nisarg Adhikary, online users claim Telegram accessible in India despite ban

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required