UGC NET 2026 : यूजीसी नेट का फॉर्म भरते वक्त न करें ये गलती, रद्द हो जाएगा आवेदन


UGC NET 2026 : यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा हर साल देशभर के लाखों छात्रों और शोधार्थियों के लिए आयोजित की जाती है. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए जरूरी है. इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सिर्फ अच्छी तैयारी ही नहीं, बल्कि आवेदन प्रक्रिया में सावधानी बरतना भी बहुत जरूरी है.  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 के लिए जरूरी दिशा निर्देश और चेतावनी जारी की हैं. अगर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरते समय कुछ सामान्य गलतियां करते हैं, तो उनका आवेदन रद्द हो सकता है और परीक्षा में भाग लेने का मौका छिन सकता है. तो आइए जानते हैं कि यूजीसी नेट का फॉर्म भरते वक्त कौन सी गलती न करें, जिससे आवेदन रद्द हो जाएगा. 

यूजीसी नेट का फॉर्म भरते वक्त कौन सी गलती न करें
 
यूजीसी नेट का फॉर्म भरते वक्त एक से ज्यादा फॉर्म भरने की गलती न करें. एनटीए ने साफ किया है कि हर उम्मीदवार सिर्फ एक ही आवेदन फॉर्म भर सकता है. अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा फॉर्म जमा करता है, चाहे वह एक ही विषय के लिए हो या अलग-अलग विषयों के लिए, तो सिर्फ आखिरी सबमिट किया गया फॉर्म ही मान्य होगा. बाकि सभी फॉर्म रद्द कर दिए जाएंगे. इसलिए बार-बार फॉर्म भरने से बचें. वहीं आवेदन करने से पहले सभी जानकारियों को ध्यान से भरें और डबल-चेक करें. 
 
विषय का चयन सोच-समझकर करें

यूजीसी नेट में फॉर्म भरते समय विषय चुनना सबसे जरूरी कदम है. फॉर्म जमा होने के बाद विषय में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है. उम्मीदवार को वहीं विषय चुनना चाहिए जिसमें उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट किया हो. गलत विषय चुनने पर न सिर्फ आवेदन रद्द होने का खतरा है, बल्कि परिणाम और परीक्षा की पात्रता पर भी असर पड़ सकता है. आवेदन करने से पहले अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और पात्रता शर्तों की जानकारी जरूर पढ़ लें. 

See also  Karnataka PGCET hall tickets out; Candidates can download on kea.kar.nic.in

सभी जानकारी सही और साफ भरें

एनटीए ने जोर देकर कहा है कि आवेदन फॉर्म में भरी गई हर जानकारी सही और साफ होनी चाहिए. जिससे नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, श्रेणी (Category) और शैक्षणिक योग्यता जैसी सभी डिटेल्स सही भरें. अधूरी या गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द हो सकता है. गलत जानकारी के कारण एडमिट कार्ड या परिणाम में भी परेशानी हो सकती है.  फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की एक बार फिर जांच कर लें. 

यह भी पढ़ें – Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

आवेदन की प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1. यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जाएगा. इसलिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं. 

2. अब जरूरी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 

3.  व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और विषय चयन सही भरें. 

4. इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें. 

6. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.  आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें, क्योंकि परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं इन्हीं माध्यम से भेजी जाएंगी. 

यूजीसी नेट फॉर्म की जरूरी डेट्स

यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसी दिन आवेदन शुल्क की भुगतान भी लास्ट डेट है, इसलिए दोनों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आवेदन में किसी प्रकार की गलती होती है, तो उम्मीदवार 22 से 24 मई 2026 के बीच करेक्शन विंडो का यूज कर सुधार कर सकते हैं. परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 10 जून 2026 तक और एडमिट कार्ड 15 जून 2026 तक जारी किए जाएंगे. इस साल परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. 

See also  H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?

आवेदन करते समय ध्यान रखें ये बातें

1. फॉर्म भरते समय जल्दबाजी न करें. 

2. डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें.

3. सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें और भरें.

4. आवेदन जमा करने के बाद करेक्शन विंडो की तारीख नोट कर लें. 

यह भी पढ़ें – दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required