UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2026 के लिए अपडेटेड इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है. 16 अक्टूबर को अपडेट किए गए नए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में परीक्षा की तारीखों के साथ एग्जाम सिटी चुनने की प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र में प्रवेश, उत्तरों के मूल्यांकन, ड्रेस कोड, प्रतिबंधित वस्तुओं और कुछ अन्य जरूरी निर्देश में बदलाव किया गया है. अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को CBT मोड में आयोजित की जाएगी.

NTA की ओर से किए गए ये बदलाव ऐसे समय में आए हैं, जब आवेदन प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी के साथ अपने दस्तावेज और परीक्षा संबंधी जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं. इसलिए पुराने बुलेटिन या पिछली बार के नियमों पर निर्भर रहने के बजाय अभ्यर्थियों के लिए अपडेटेड बुलेटिन की जानकारी होना बेहद जरूरी है.

छह दिनों में होगी UGC NET परीक्षा

अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगी. यह परीक्षा JRF, Assistant Professor और PhD में प्रवेश से जुड़ी पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है. आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और सामान्य आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर 2026 रात 11:50 बजे है. वहीं लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा भी दी गई है.

चार शहर चुनने के नियम में बदलाव

पहले उम्मीदवारों को अपने स्थायी या वर्तमान पते वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से चार परीक्षा शहर चुनने होते थे. अब यदि संबंधित राज्य या UT में चार से कम शहर उपलब्ध हैं, तो उम्मीदवार स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों में से चयन कर सकेंगे. इसके अलावा उम्मीदवार करेक्शन विंडो के दौरान अपनी सिटी प्रेफरेंस में बदलाव भी कर पाएंगे. यह बदलाव खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके राज्य में परीक्षा केंद्रों के विकल्प सीमित हैं.

See also  4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 

यह भी पढ़ें: अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?

रिव्यू किए सवालों के मूल्यांकन का नियम साफ

अपडेटेड बुलेटिन में प्रश्नों के मूल्यांकन को लेकर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. यदि उम्मीदवार ने किसी सवाल का उत्तर सेव किया है और उसे बाद में मार्क फॉर रिव्यू किया है, तो उस उत्तर का मूल्यांकन किया जाएगा. वहीं बिना उत्तर वाले प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं होगा. UGC NET में निगेटिव मार्किंग नहीं है.

सेंटर पर 30 मिनट पहले बंद होगा गेट

नए नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे. NTA ने उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है. बुलेटिन में परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करने की सलाह भी दी गई है.

जूतों को लेकर भी बदला नियम

ड्रेस कोड को लेकर भी कुछ अन्य नए बदलाव सामने आए हैं. सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाली सैंडल पहनकर परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति है. हालांकि लंबे बूट प्रतिबंधित रहेंगे. वहीं परीक्षा केंद्र पर पेन उपलब्ध कराने से जुड़ा बदलाव भी किया गया है, इसलिए उम्मीदवारों के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची ध्यान से देखना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  JSSC भर्ती परीक्षा में 75% अभ्यर्थी नहीं हुए शामिल, परीक्षा केंद्रों की दूरी और लेट एडमिट कार्ड पर उठे सवाल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required