Top 7 Beautiful Airports | Navi Mumbai, Guwahati Included; Current Affairs June 19


  • Hindi News
  • Career
  • Top 7 Beautiful Airports | Navi Mumbai, Guwahati Included; Current Affairs June 19

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. अमेरिका और ईरान ने जंग खत्म करने के MoU पर साइन किया

  • 18 जून को देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के वर्साय पैलेस में अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने से जुड़े MoU पर साइन किया।
  • ट्रम्प के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने भी ईरान से इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर कर समझौते पर अपनी मंजूरी दी।
  • इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद रहे। अब अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं।
  • इस समझौते के तहत ईरान में युद्ध खत्म हुआ और लेबनान में भी संघर्ष खत्म होगा।
  • वहीं, होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करने समेत 16 मुद्दों पर सहमति बनी।
  • इस शांति समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में जेनेवा में साइन होने थे, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में इस पर दस्तखत कर दिए गए।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. हॉकी प्लेयर मनप्रीत सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाले प्लेयर बने

  • 17 जून को हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच (कैप) खेलने वाले प्लेयर बने।
  • मनप्रीत ने बुधवार को नीदरलैंड्स के रॉटरडैम में जर्मनी के खिलाफ FIH प्रो लीग मैच में अपना 413वां इंटरनेशनल मैच खेला।
  • इस रिकॉर्ड के बाद मनप्रीत ने पूर्व कैप्टन दिलीप तिर्की के 412 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
  • मनप्रीत भारतीय मेंस हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं।
  • 2014 में मनप्रीत एशियन हॉकी फेडरेशन जूनियर प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए थे।
  • मनप्रीत ने 2016 में समर ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • मनप्रीत 2017 में भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान बनाए गए थे।
  • 2019 में मनप्रीत को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान FIH मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी बने।
  • 2021 में मनप्रीत को हॉकी में योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।
  • मनप्रीत की कप्तानी में 2021 के टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • मनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
  • भारतीय टीम ने हाल ही में विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था।
See also  NEET 2026 Cancellation: Khan Sir Statement on NTA Paper Leak
मनप्रीत ने 2013 में भारत को सुल्तान ऑफ जोहोर कप का खिताब दिलाया था।

मनप्रीत ने 2013 में भारत को सुल्तान ऑफ जोहोर कप का खिताब दिलाया था।

नेशनल (NATIONAL)

3. नागपुर में एल्युमीनियम एक्सट्रूजन का उद्धघाटन

  • 19 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के नागपुर में यंत्र इंडिया लिमिटेड की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रेस की आधारशिला रखेंगे।
  • एल्युमीनियम एक्सट्रूजन एक मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस है, जिसका इस्तेमाल हल्के वजन वाले मजबूत पार्ट्स बनाने के लिए किया जाता है।
  • ये प्रोजेक्ट भारत के रक्षा एवं एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में महत्वपूर्ण होगा और इसकी कैपिसिटी 10,000 टन होगी।
  • एल्युमीनियम एक्सट्रूजन का उपयोग मिलिट्री व्हीकल, मिसाइल सिस्टम, एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चर और नेवल प्लेटफॉर्म में किया जाएगा।
  • इन मटीरियल का देश में ही प्रोडक्शन होने से डिफेंस सिक्योरिटी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और इससे सप्लाई-चेन भी बढ़ेगी।
  • इस प्रेस से भारत में डिफेंस, मिसाइल, एविएशन और स्पेस प्रोग्राम के लिए जरूरी स्वदेशी एल्युमीनियम कॉमपोनेन्टस बनाए जा सकेंगे।

एल्युमीनियम एक्सट्रूजन

  • एल्युमीनियम एक्सट्रूजन प्रोसेस में गर्म एल्युमीनियम बिलेट को अत्यधिक दबाव के साथ एक विशेष डाई (Die) से गुजारा जाता है, जिससे इच्छित आकार के प्रोफाइल तैयार किए जाते हैं।
  • इनका उपयोग रक्षा, एयरोस्पेस, ट्रांसपोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सेक्टर्स में उपयोग किए जाते हैं।
  • नागपुर में साल की शुरुआत में ही राजनाथ सिंह ने नागपुर में मीडियम-कैलिबर गोला-बारूद बनाने वाली एक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया था।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

4. दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में भारत के 2 शामिल

  • 18 जून को अंतरराष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार प्री वर्साय 2026 ने दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपॉर्ट्स की लिस्ट जारी की।
  • इस लिस्ट में भारत के दो एयरपोर्ट्स ने भी जगह बनाई है। इस लिस्ट में भारत का नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट्स का सिलेक्शन सिर्फ उसकी खूबसूरती देखकर नहीं बल्कि इनोवेशन, यात्री अनुभव, पर्यावरणीय समझ और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर किया गया है।
  • इस लिस्ट में दोनों भारतीय एयरपोर्ट्स ने पारंपरिक तरीके से आधुनिक वास्तुकला के साथ जोड़कर वैश्विक पहचान बनाई है।
  • दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की इस लिस्ट में चीन के ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, कंबोडिया का टेको इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका के सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, और अमेरिका का ही पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है।
  • प्रिक्स वर्साय एक अंतरराष्ट्रीय वास्तुकला और डिजाइन पुरस्कार है, जिसे यूनेस्को देता है।
  • ये पुरस्कार एयरपोर्ट, होटल, संग्रहालय, कैंपस और अन्य आधुनिक संरचनाओं को उनकी वास्तुकला के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार में इनोवेशन , सस्टेनेबिलिटी और सांस्कृतिक पहचान के आधार पर सम्मानित करता है।
See also  NEET UG 2026 Exam Guidelines Issued by NTA; Over 22.79 Lakh Students to Appear

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट

  • नवी मुंबई एयरपोर्ट के डिजाइन में भारतीय संस्कृति के प्रतीक कमल की झलक दिखाई देती है।
  • हरे-भरे खुले क्षेत्र, प्राकृतिक रोशनी और आधुनिक सुविधाओं के साथ ये एयरपोर्ट भारतीय वास्तुकला की नई पहचान है।

गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट गुवाहाटी

  • गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल-2 पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।
  • बांस से प्रेरित इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी खासियत है। स्थानीय कला, लोककथाएं और स्थानीय शिल्प कौशल शामिल है।

5. भारत यूके के बीच CETA लागू होगा

  • 18 जून को भारत और यूके ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) 15 जुलाई 2026 से लागू होगा।
  • भारतीय एक्सपोर्ट के 99% हिस्से पर बिना किसी ड्यूटी के पहुंच मिलेगी और दोनों देशों के बीच आपसी व्यापार मजबूत होगा।
  • इस समझौते पर बात जनवरी 2022 में शुरू हुई थी और इस एग्रीमेंट को मंजूरी जुलाई 2025 में मिली।
  • समझौते से दोनों देशों के बीच ट्रेड, इंवेस्टमेंट, सर्विस और प्रोफेशनल्स की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा।
  • इस एग्रीमेंट के लागू होने से भारत के लगभग 99% एक्सपोर्ट प्रोडक्ट्स यूके बाजार में ड्यूटी फ्री हो सकेंगे।
  • इसके साथ ही यूके के भारत में आने वाले प्रोडक्ट्स जैसे ऑटोमोबाइल, व्हिस्की, फूड प्रोडक्ट्स और अन्य वस्तुओं पर कम ड्यूटी लगेगी।
  • इस एग्रीमेंट के बाद भारत को टेक्सटाइल, लेदर फुटवियर, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सेक्टर्स को फायदा मिलेगा।

आज का इतिहास

  • 1623 में महान फ्रांसीसी गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी और दार्शनिक, ब्लेज पास्कल का का जन्म हुआ।
  • 1871 में राष्ट्रभाषा हिन्दी के लिए काम करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म हुआ।
  • 1885 में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी फ्रांस से न्यूयॉर्क शहर शिफ्ट हुई।
  • 1963 में सोवियत अंतरिक्ष यात्री वैलेंटिना टेरेश्कोवा अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बनीं।
See also  DRDO Agni MIRV Test Success

———————

ये खबर भी पढ़ें..

बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया:भारत पहली बार ग्लोबल फैशन कॉन्टेस्ट की मेजबानी करेगा, 18 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- ये खबर भी पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Related posts:

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required