Top 5 Govt Jobs: जून में इन बंपर भर्तियों की Deadline खत्म, फटाफट करें Online Application


सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह लेख बेहद काम का है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि, इस हफ्ते के बड़ी सरकारी नौकरी की भर्ती के बारे में, जिनका आवेदन आप 30 जून 2026 तक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको 10वीं से लेकर 12वीं पास, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स के लिए इस हफ्ते कई सरकारी नौकरी निकली है। आइए आपको इन नौकरी के बारे में बताते हैं।
एसएससी सीजीएल भर्ती 2026
ग्रेजुएट वाले उम्मीदवार सीजीएल की 12256 वैकेंसी आई हुई हैं। जो अभ्यर्थी भारत सरकार के विभिन्न विभागों में ऑफिसर स्तर पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है। ग्रेजुएशन के साथ अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम उम्र पोस्ट वाइज 27-32 वर्ष तक होना अनिवार्य है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून रात 11 बजे तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के अप्लाई कर सकते हैं।
UPSSSC लोअर पीसीएस वैकेंसी 2026
इस बार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा ग्रेजुएट (लेवल) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट और रिक्तियों की संख्या दोनों में बढ़ोत्तरी की गई है। पहले रिक्तियां 2285 थीं और अब 2516 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस बार कैंडिडेट्स अंतिम तिथि 25 जून 2026 तक लोअर पीसीएस का फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की विंडो 2 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी। इस भर्ती के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। वही, एग्जीक्यूटिव पद के लिए ओ लेवल सर्टिफिकेट मांगा है।
RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस समय इस वैकेंसी को लेकर आवेदन चल रहा है। जल्द से जल्द अप्लाई करें, नौकरी को हाथ से न जाने दें। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास बैचलर डिग्री या पीजीडीसीए 1 साल की परीक्षा पास की या बीई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ईसीई/ईई/बीएससी/बीएसए आदि की डिग्री पूरी की है, वो बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
वहीं, सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ईसीई/ईई/ईईई आदि में मास्टर्स मांगी गई है। वहीं, उम्र सीमा 18-40 साल होनी चाहिए। आवदेन करने अंतिम तिथि 23 जून है। 
UP एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विधान भवन रक्षक एंव विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के आवेदन मांगे हैं। 170 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो और UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड हासिल किया है, वे लोग जल्द ही आवेदन करें। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 29 जून 2026 है। 
इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026
अनमैरिड पुरुष अभ्यर्थियों के लिए नेवी में जाने का भी मौका है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए फॉर्म निकाले हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक एप्लिकेशन प्रोसेस ऑनलाइन पूरा कर लें। आवेदन करने वाले 10वीं पास के साथ AICTE से 3 साल डिप्लोमा/या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया जाना चाहिए। फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फीस 550 रुपये देने है। 



Source link

See also  HPBOSE 12th Result 2026 Live: Check HP Board Class 12 Result 2026 Direct Link To Download Roll Number Wise Marksheet At hpobose.org

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required