St Stephens College Delhi Dress Code Controversy


  • Hindi News
  • Career
  • St Stephens College Delhi Dress Code Controversy | Students Oppose Shorts Ban

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को क्लासरूम और कैंपस के कई दूसरे हिस्सों में शॉर्ट्स पहनने के लिए मना किया गया है।

कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर सुसेन एलिया ने 26 जुलाई को यह नोटिस कैंपस रेगुलेशंस एंड गाइडलाइंस के नाम से जारी किया है। इसमें सभी जूनियर मेंबर्स को कैंपस में इन नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है।

छात्रों ने कहा – यह मोरल पुलिसिंग

कॉलेज द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार क्लासरूम, ट्यूटोरियल, लैब, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल, असेंबली हॉल और चैपल में शॉर्ट्स पहनने पर रोक लगाई गई है। 28–29 जुलाई को नए सत्र की शुरुआत पर कई छात्र जानबूझकर शॉर्ट्स पहनकर कॉलेज पहुंचे और इस नियम का विरोध किया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना है कि यह “मोरल पुलिसिंग” है और छात्रों की पर्सनल चॉइस में दखल देना है।

कुछ प्रोफेसर का कहना है कि पहले कुछ क्षेत्रों में अनौपचारिक रूप से शॉर्ट्स पहनने की मनाही थी लेकिन पहली बार इसे लिखित निर्देश के रूप में जारी किया गया है।

इस फैसले का ज्यादा असर खिलाड़ियों पर

छात्रों के विरोध के बाद कॉलेज में ड्रेस कोड और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस छिड़ गई है कॉलेज के इस नियम का असर सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स टीमों के खिलाड़ियों पर पड़ता है, जो सुबह की प्रैक्टिस के लिए ऑफिशियल स्पोर्ट्स किट में आते हैं। आमतौर पर ये स्टूडेंट्स शॉर्ट्स पहनकर ही प्रैक्टिस के लिए आते हैं। इसके चलते इन्हें डाइनिंग हॉल में एंट्री नहीं दी जाती है।

इस नियम का उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना

See also  UPSC revises 2025 annual calendar; new exam dates here | Jobs News

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य कैंपस में अनुशासन, सम्मानजनक माहौल और संस्थान की परंपराओं को बनाए रखना है। नोटिस में छात्रों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि सभी मिलकर कॉलेज का वातावरण गरिमामय बनाए रखें।

कुछ लोगों ने कहा कि कॉलेज को अनुशासन और संस्थान की गरिमा बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड तय करने का अधिकार है। वहीं अन्य लोगों ने इसे छात्रों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर गैर जरूरी प्रतिबंध बताया।

ये खबर भी पढ़ें…

JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द:ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से परीक्षा कराने का आरोप, CID जांच के बाद आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में चल रहे विवाद के बीच आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required