SSC CGL Exam Admit Card 2026 : 12,000+ पदों पर होने वाली SSC CGL परीक्षा का कब जारी होगा एडमिट कार्ड, यहां जानिए


SSC CGL Exam Admit Card 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों की नजर इस समय SSC CGL 2026 परीक्षा पर टिकी हुई है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस भर्ती के जरिए 12,256 पदों पर भर्तिया निकाली हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी कैंडिडेट्स को सबसे ज्यादा इंतजार एडमिट कार्ड का है. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि SSC CGL 2026 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इसे कैसे डाउनलोड करना है और परीक्षा के दिन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. 

कब जारी होगा SSC CGL 2026 एडमिट कार्ड?

कर्मचारी चयन आयोग SSC CGL 2026 टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 से 3 दिन पहले अपनी सभी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी करेगा. वहीं परीक्षा से लगभग एक हफ्ते पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर की जानकारी होगी. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 

कब होगी SSC CGL 2026 परीक्षा?

SSC CGL टियर-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. इसके बाद टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में कराई जाएगी. SSC ने SSC CGL 2026 भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हुई थी और आवेदन की लास्ट डेट 22 जून 2026 तय की गई थी. इस भर्ती के लिए 18 से 32 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे. 

See also  'Life Eventually Works Out': He Failed IIT-JEE, Five Years Later Gifted His Father A BMW

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद Admit Card सेक्शन में जाकर SSC CGL Tier-1 Admit Card लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें. लॉग इन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें. 

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, श्रेणी, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता दर्ज होगा.  अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई दे तो समय रहते संबंधित SSC रीजन से संपर्क करें. 

यह भी पढ़ें – Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा. पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस मान्य होंगे. इसके अलावा एक पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना होगा. अगर पहचान पत्र पर जन्मतिथि दर्ज नहीं है तो जन्मतिथि का प्रमाण पत्र भी साथ ले जाना होगा. किसी भी आधिकारिक पुष्टि के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाएं और वहां दी गई जानकारी को ही आधिकारिक मानें.

इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

See also  Kerala SSLC result 2026: Alternative websites, ways to download SSLC 10th marksheet PDF

उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर पहले से कोई भी लिखाई न करें और उसे फाड़ें या मोड़ें नहीं, एडमिट कार्ड पर दिए गए बारकोड को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. परीक्षा खत्म होने के बाद भी उम्मीदवारों को तय एग्जिट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा. ऐसा नहीं करने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें – सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required