Sonia Sehrawat: कॉकरोच पर इंस्टा स्टोरी लगाने वाली सोनिया सहरावत की सैलरी कितनी, RAF में कैसे मिलती है जॉब?


Sonia Sehrawat: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए बीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत अचानक चर्चा में आ गई. प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. वहीं दो दिन बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई एक स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके विरोध में भी उत्तर आए. आपको बता दें कि सोनिया सहरावत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की रैपिड एक्शन फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट है. वह हरियाणा के रहने वाली है और यूपीएससी की सीएपीएफ परीक्षा पास करके सीआरपीएफ में शामिल हुए. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इंस्टा पर कॉकरोच की स्टोरी लगाने वाली सोनिया सहरावत की सैलरी कितनी है और आरएएफ में कैसे जॉब मिलती है.

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद आई चर्चा में सोनिया

20 जुलाई को जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आरएएफ की तैनाती की गई. इसी दौरान हुई झड़प में सोनिया सहरावत घायल हो गई. बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी तरफ से पूरी घटना का विवरण दिया. इसके दो दिन बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी वायरल हुई, जिसमें एक मरे हुए कॉकरोच की तस्वीर के साथ लिखा था  CAN’T FIX THEMSELVES AND THEY WANNA FIX THE COUNTRY. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई. बाद में यह स्टोरी डिलीट कर दी गई, हालांकि इसके स्क्रीनशॉट पहले ही वायरल हो चुके थे. इसके बाद सोनिया शेरावत को खूब ट्रोल किया जा रहा है.

See also  DU defers PG and professional exams scheduled between May 20–25, cites “unavoidable circumstances”

क्या है आरएएफ?

रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष यूनिट है. जिसे दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाया गया है.  इसका गठन 1992 में किया गया था. यह ऐसी विशेष फोर्स है, जिसे किसी भी संवेदनशील स्थिति में कम समय में तैनात किया जा सकता है. आरएएफ की टीमों को नॉन लैथल हथियारों के इस्तेमाल, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है. महिला प्रदर्शनकारियों से जुड़े मामलों के लिए प्रत्येक कंपनी में महिला जवानों की अलग टीम भी शामिल होती है.

कैसे बनते हैं आरएएफ में असिस्टेंट कमांडेंट?

आरएएफ में असिस्टेंट कमांडेंट की सीधी भर्ती अलग से नहीं होती, इसके लिए उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा पास करनी होती है. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सीआरपीएफ सहित अलग-अलग केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में की जाती हैं. यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है, जिसमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट भी होता है. वहीं इसके बाद मेरिट के आधार पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित बल में नियुक्ति दी जाती है.

ये भी पढ़ें-Bank Job:  बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS PO और SO भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

आरएएफ बनने की योग्यता?

सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके अलावा वह भारतीय नागरिक होना चाहिए और आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलती है और उम्मीदवारों को निर्धारित फिजिकल और मेडिकल मानकों को भी पूरा करना होता है.

See also  BCECEB DCECE (PE/PM/PMM) 2026 exam schedule released; admit card to be released on May 14

कितनी मिलती है सैलरी?

सातवें वेतन आयोग के अनुसार सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट का पद ग्रुप ए का अधिकारी होता है. इसे पे लेवल 10 के आधार पर सैलरी दी जाती है, जो सैलरी 67,700 से 2,08,700 प्रतिमाह तक हो सकती है. बेसिक सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी मिलती है.

ये भी पढ़ें-Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required