SBI PO 2026: एसबीआई पीओ भर्ती के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई


सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती चल रही है। दरअसल, फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। 
जिन लोगों ने अभी तक फॉर्म भरा नहीं, वो लोग जल्द ही भर लें। जो अभ्यर्थी बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, वे लोग ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करें और जल्दी फॉर्म भर दें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इसके अलावा, फॉर्म प्रिंट करने की लास्ट डेट 23 जुलाई निर्धारित की गई है। 
कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं?
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी वालों उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। इसके साथ ही, उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 को ध्यान रखकर होगी।
इन आसान स्टेप्स से भरें फॉर्म
– SBI PO भर्ती 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आप ibpsreg.ibps.in/sbipojun26/ पर विजिट करें।
– अब  Click here for New Registration पर क्लिक करें और फिर सारी मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
– इसके बाद अन्य डिटेल को भर लें और आवेदन पत्र को पूरा करें।
 – आखिर में सिग्नेचर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
 – अंत में रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
 



Source link

See also  UP BED JEE Result 2026 Declared: Check Direct Link To Download, Next Steps | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required