Sarkari Naukri 2026: 11 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन, जानिए लास्ट डेट

Sarkari Naukri 2026: यदि आप गुजरात में प्राथमिक शिक्षक (Vidya Sahayak) बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है। गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के लिए लगभग 11,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।

वैकेंसी डिटेल (Vacancy Details)

  • पद का नाम- विद्या सहायक (Vidya Sahayak – Class 3) 
  • कुल पद-  लगभग 11,000 
  • आवेदन की शुरुआत- 15 अप्रैल 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-  24 अप्रैल 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) 
  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 24 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक) 
  • आधिकारिक वेबसाइट-  dpegujarat.in 

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक और अन्य शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है-

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास D.El.Ed. या उसके समकक्ष (PTC) डिग्री होनी चाहिए। जो छात्र D.El.Ed. के फाइनल ईयर में हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं।

परीक्षा योग्यता: उम्मीदवार का TET-1 (Teacher Eligibility Test) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: आवेदन की तारीख को उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

See also  Govt Jobs Recruitment | NTPC 250 Posts, PNB 30 Vacancies, SSB 233 Posts

वेतनमान (Salary Structure) 

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में फिक्स्ड पे पर रखा जाएगा, जिसमें प्रथम 5 वर्ष उन्हें ₹26,000 प्रति माह (फिक्स्ड सैलरी) दी जाएगी। इसके बाद नियमित वेतनमान (Pay Level 7) लागू होगा, जिसमें ₹25,500 से लेकर ₹81,100 तक वेतन प्राप्त हो सकता है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:

1. मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता और TET-1 के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

2. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

3. स्कूल आवंटन: सफल उम्मीदवारों को जिले और स्कूल का आवंटन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिसे आपको अंतिम समय से पहले पूरा करना चाहिए- 

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Vidya Sahayak Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. ‘New Registration’ पर जाकर अपना पंजीकरण (Registration) करें।
4. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सही-सही भरें।
5. निर्धारित आवेदन शुल्क (General/OBC/EWS के लिए 200 रुपये और SC/ST/PwBD के लिए 100 रुपये जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालें और निर्धारित केंद्र पर हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया का पालन करें।

See also  RPSC SI Re-Exam 2026 | Rajasthan Admit Card & Center List Update

जल्दी करें आवेदन

बता दें, भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 है। किसी भी तकनीकी समस्या या अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए, अपना आवेदन आज ही सबमिट करें और हार्ड कॉपी समय पर संबंधित केंद्र पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। 

ये भी पढ़ें:  UP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, बोर्ड ने की तारीख की घोषणा



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required