rrb ntpc cbt 2 exam date announced for 10 july 2026


सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। भारतीय रेलवे ने एनटीपीसी (स्नातक) 2025 भर्ती की सीबीटी-2 परीक्षा की संभावित तिथि घोषित की है। जारी किए गए नोटिस मुताबिक, परीक्षा में 10 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। सीबीटी- 1 में सफल उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे।

कब जारी होगा एग्जाम सिटी स्लिप?

आरआरबी ने बताया कि परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी देने वाला लिंक एग्जाम से करीब 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर एक्टिव हो जाएगी। इसके साथ ही, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बता दें कि, भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। आरआरबी ने स्पष्ट कर दिया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उसी पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जहां एग्जाम सिटी और डेट इंटिमेशन लिंक जारी कर दी जाएगी।

आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन जरुरी

भारतीय रेलवे बोर्ड ने उम्मीदवारों की परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीचे दिए कोई एक दस्तावेज अपने साथ लेकर जरुर जाना होगा।

 – मूल आधार कार्ड

 – ई- वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट

इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने आधार प्रमाणीकरण की स्थिति जांच लें और यह सुनिश्चिच करें कि यूआईडीएआई सिस्टम में उनका आधार अनलॉक हो जाएगा।

See also  CBSE 12th Results: Error In Totalling Of Marks? Board Clarifies ‘Over-Attempt’ Rule | Education and Career News

फर्जी लोगों से सावधान रहें

आरआरबी ने उम्मीदवार को चेतावनी देते हुए कि वे नौकरी दिलाने के नाम पर झूठे वादे करने वाले दलालों और फर्जी एजेंटों से सावधान रहें। बोर्ड ने यह स्पष्ट कहा है कि रेलवे में चयन पूरी तरह सीबीटी परीक्षा और मेरिट के आधार पर होगा। किसी भी तरह की सिफारिश या अवैध जरिए से नौकरी नहीं दी जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें

इतना ही नहीं, रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी सिर्फ आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों से ही प्राप्त होगी। सोशल मीडिया या अनधिकृत स्रोतों पर उपलब्ध जानकारी पर बिल्कुल भरोसा न करें। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required