RRB JE भर्ती 2026: रेलवे में 4 हजार से ज्यादा पद, आज ही करें आवेदन


रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है . इस भर्ती का नोटिफिकेशन CEN 04/2026 के तहत 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया था.  और अब फॉर्म की आखरी तारीख बेहद करीब है. शुरुआत में इसमें 3,993 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन बाद में संशोधन के जरिए 36 पद और बढ़ाए गए. अब कुल 4,029 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऐसे में जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें आखिरी समय का इंतजार नहीं करना चाहिए. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार निर्धारित वेबसाइट के जरिए अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं.

 किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद जूनियर इंजीनियर यानी JE के हैं। इसके अलावा Depot Material Superintendent (DMS) और Chemical & Metallurgical Assistant (CMA) के पद भी शामिल हैं. संशोधन के बाद कुल 4,029 पद हो गए हैं, जिसमें 3,670 पद JE के, 324 पद DMS के और 35 पद CMA के हैं. JE के पद अलग-अलग तकनीकी विभागों जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े हैं. इसलिए अलग-अलग तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती में मौके हैं.

 आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

RRB JE भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी. अब उम्मीदवारों के पास फॉर्म जमा करने के लिए 13 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक का समय है. इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी. हालांकि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर रखी गई है. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी दिन तक फॉर्म न छोड़ें, क्योंकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक या किसी तकनीकी समस्या की वजह से परेशानी हो सकती है.

See also  NEET PG 2026: एग्जाम सेंटर पर टेक्निकल ग्लिच हो तो क्या करें? NBEMS ने दी सलाह

यह भी पढ़ें: SSC CGL Tier 1 परीक्षा की तारीख जारी, 30 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम

कौन कर सकता है आवेदन?

RRB JE भर्ती में पद के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. JE के कई पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा या डिग्री मांगी गई है. वहीं नए जोड़े गए CMA पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता है. उम्र की बात करें तो सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिल सकती है. इसलिए फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार को अपने पद की योग्यता और उम्र की शर्त जरूर देख लेनी चाहिए.

ऐसे भरें RRB JE का फॉर्म

उम्मीदवारों को सबसे पहले RRB की आवेदन प्रक्रिया वाली वेबसाइट पर जाना होगा. वहां CEN 04/2026 से जुड़ा आवेदन लिंक चुनकर अपनी जानकारी भरनी होगी. इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा. फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवार एक बार पूरी जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि गलत जानकारी आगे चलकर परेशानी पैदा कर सकती है. आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है, इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म पूरा कर लें.

चयन होने के बाद कितनी सैलरी मिलेगी?

रेलवे में JE जैसे पद पर नौकरी मिलने के बाद उम्मीदवार को पे लेवल-6 के अनुसार शुरुआती बेसिक पे मिलता है. उपलब्ध भर्ती विवरण के मुताबिक JE पद का शुरुआती बेसिक वेतन ₹35,400 प्रति माह है. इसके अलावा नियमों के अनुसार अलग-अलग भत्ते भी मिल सकते हैं. हालांकि हाथ में मिलने वाली सैलरी पोस्टिंग की जगह और लागू भत्तों के हिसाब से अलग हो सकती है. रेलवे की नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ सरकारी नौकरी से जुड़े दूसरे लाभ भी मिलते हैं, इसलिए तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के बीच यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

See also  Maharashtra TET paper leak: Accused planned to sell exam paper for Rs 1.5 crore, more arrests likely

यह भी पढ़ें: MBBS की पढ़ाई हुई महंगी, महाराष्ट्र की मेडिकल यूनिवर्सिटी में 56% बढ़ी फीस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required