RPSC ने 75 दिनों में जारी किया SI भर्ती-2025 का रिजल्ट; 1744 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित,जानें कैसे करें रिजल्ट चेक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • RPSC ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 का लिखित परिणाम जारी किया.
  • कुल पद बढ़कर 1086 हुए; 1744 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित हुए.
  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार अब शारीरिक दक्षता परीक्षा देंगे.
  • एक अभ्यर्थी का परिणाम रोका, दूसरे का सीलबंद रखा गया.

RPSC ने सब-इंस्पेक्टर (SI) / प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 का लिखित रिजल्ट तय समय से भीतर जारी कर भर्ती प्रक्रिया को नई रफ्तार दी है. आयोग ने परीक्षा आयोजित होने के करीब 75 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित कर दिया, जिसे प्रशासनिक स्तर पर तेज प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है.

यह भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी. गृह विभाग के अंतर्गत होने वाली इस भर्ती में पदों की संख्या भी बढ़ाई गई है.संशोधित व्यवस्था के अनुसार कुल पदों की संख्या अब 1086 कर दी गई है. इनमें सब-इंस्पेक्टर एपी नॉन-शेड्यूल एरिया के पद 896 से बढ़ाकर 957 किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों के लिए अवसरों में बढ़ोतरी हुई है.

कितने अभ्यर्थी हुए अयोग्य? 

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार OMR शीट से में दिए गये नियमों का पालन नहीं करने वाले 1744 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है. परीक्षा नियमों के अनुसार यदि किसी अभ्यर्थी ने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में दिए गए पांच विकल्पों में से किसी भी विकल्प को नहीं भरा, तो उसे मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर माना गया₹ऐसे सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर अलग सूची में जारी किए गए हैं.

See also  CUET PG 2026: NTA says no candidate received advantage in rescheduled exams

अब होगा फिजिकल टेस्ट, सफल अभ्यर्थियों को करनी होगी तैयारी

लिखित परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और फिजिकल टेस्ट में शामिल किया जाएगा. इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और तय मानकों के आधार पर जांच की जाएगी. इसके बाद आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

यह भी पढ़ें  – नीट एग्जाम क्या करें और क्या न करें, आखिरी 30 मिनट में नहीं होगी टॉयलेट जाने की इजाजत

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे
समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें और फिजिकल टेस्ट से जुड़ी तैयारियां पहले से शुरू कर दें. दस्तावेजों की जांच, फिटनेस और निर्धारित मापदंडों की जानकारी पहले से तैयार रखना चयन प्रक्रिया में मददगार साबित हो सकता है.

विशेष परिस्थितियों में आयोग ने एक अभ्यर्थी का परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोका है, जबकि एक अन्य अभ्यर्थी का परिणाम सीलबंद प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है.आयोग के चेयरमैन उत्कल रंजन साहू के कार्यकाल के अंतिम कार्य दिवस पर जारी यह परिणाम भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है. अब उम्मीदवारों की नजर अगले चरण और अंतिम चयन सूची पर बनी हुई है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं.
  • SI भर्ती रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर सर्च करें.
  • पीडीएफ डाउनलोड करें भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

 इनपुट: हितेश

यह भी पढ़ें – NEET-UG 2026 Re-Exam Alert: NEET री-एग्जाम में पुराने एडमिड कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री, NTA भेज रहा छात्रों को अलर्ट

See also  NEP का असर! CBSE 12वीं में रट्टाफिकेशन खत्म, Competency-Based सवालों ने घटाया छात्रों का पास प्रतिशत

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required