RBSE 12th Result 2026 : जल्द आने वाला है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के बच्चे इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे अपने स्कोरकार्ड – एजुकेशन


Rajasthan Board 12th result soon

राजस्थान बोर्ड मार्च महीने के अंत तक 12वीं क्लास के नतीजे भी जारी कर सकता है। (Image source : RBSE Web)

हाइलाइट्स

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं का इंतजार खत्म होने वाला है।
  • 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच परीक्षा देने वाले 9,58,072 छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी होगा।
  • 10वीं, 8वीं और 5वीं के नतीजे पहले ही आ चुके हैं, अब RBSE 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

राजस्थान बोर्ड के बाकी बचे 9 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार कब खत्म हो?गा बोर्ड ने इसी मंगलवार को 10वीं क्लास के साथ 5वीं और 8वीं क्लास के बच्चों के नतीजे घोषित किए थे। अब RBSE 12वीं क्लास के फाइनल नतीजों को जारी करने के लिए जोरशोर से तैयारी हो रही है। तारीख को लेकर अभी तक को आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो राजस्थान बोर्ड मार्च महीने की आखिरी तारीख या उससे पहले कभी भी 12वीं क्लास के नतीजों घोषित कर सकती है। 10वीं क्लास की तरह राज्य शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा ये रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस दौरान बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।

कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान बोर्ड ने इस साल 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च, 2026 के बीच कराई. ये परीक्षाएं कुल 6 हजार 191 परीक्षा केंद्रों पर हुई. इस बार 12वीं की बोर्ड के लिए कुल 9 लाख, 58 हजार 72 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई बोर्ड परीक्षा में शामिल बच्चों को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

See also  KEAM 2026 counselling results delays due to the CBSE Class 12th OSM row

बताया जा रहा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस महीने के अंत तक इन बच्चों का इंतजार खत्म कर सकते हैं। रिजल्ट तारीख के दिन राजस्थान बोर्ड 12वीं क्लास के तीनों स्ट्रीम कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस के नतीजे घोषित करेगा। जिसमें रेगुलर और प्राइवेट, दोनों मोड वाले बच्चे शामिल हो सकते हैं।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required