Rashtrapati Bhavan Recruitment Process: राष्ट्रपति भवन में कैसे लगती है नौकरी, क्या डायरेक्ट होती है भर्ती?


Rashtrapati Bhavan Recruitment Process: देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी परिसरों में गिने जाने वाले राष्ट्रपति भवन में नौकरी करने का सपना कई लोग देखते हैं. हालांकि बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि क्या राष्ट्रपति भवन में सीधे भर्ती होती है या यहां नौकरी पाने के लिए कोई अलग प्रक्रिया अपनाई जाती है.

दरअसल, राष्ट्रपति भवन में भर्ती का तरीका पद के अनुसार अलग-अलग होता है. कुछ पदों पर सीधी भर्ती की जाती है, जबकि कई पद डेपुटेशन, कॉन्ट्रैक्ट या प्रमोशन के जरिए भरे जाते हैं. इसलिए किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसकी भर्ती प्रक्रिया को समझना जरूरी है. राष्ट्रपति भवन में  नौकरी पाने के लिए काफी कंफ्यूज रहते हैं और कई तरह के सवाल भी सर्च करते रहते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति भवन में कैसे नौकरी लगती है और क्या डायरेक्ट भर्ती होती है. 

क्या राष्ट्रपति भवन में डायरेक्ट भर्ती होती है?

राष्ट्रपति भवन में कुछ एंट्री लेवल पदों पर सीधी भर्ती की जाती है. ऐसे पदों के लिए भर्ती केंद्र सरकार की तय चयन प्रक्रिया के तहत होती है. जैसे लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) पदों पर भर्ती स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की Combined Higher Secondary Level (CHSL) परीक्षा के तहत की जाती है. 

कॉन्ट्रैक्ट पर भी मिलती हैं नौकरियां

राष्ट्रपति भवन समय-समय पर कुछ विशेष और प्रोफेशनल पदों पर भी भर्ती निकालता है. इनमें कंसल्टेंट, गाइड, मीडिया प्रोफेशनल और मेडिकल स्टाफ जैसे पद शामिल हो सकते हैं. इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाती है. चयन प्रक्रिया राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से तय की जाती है, जिसमें जरूरत के अनुसार लिखित परीक्षा, इंटरव्यू या दोनों शामिल हो सकते हैं. 

See also  Life in an IIT | What really changes after getting into an IIT | Education News

कई पद डेपुटेशन के जरिए भरे जाते हैं

राष्ट्रपति भवन के कई स्थायी, वरिष्ठ और तकनीकी पदों पर सीधे भर्ती नहीं की जाती है. ऐसे पदों पर दूसरे केंद्रीय सरकारी विभागों में पहले से कार्यरत कर्मचारियों को डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर नियुक्त किया जाता है. इसी तरह कुछ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति सचिवालय के सचिव स्तर पर तय की जाती है. राष्ट्रपति भवन में निकलने वाली सभी वैकेंसी और भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन राष्ट्रपति सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं. 

यह भी पढ़ें – DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में 71 हजार सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, CUET वाले तुरंत करें अप्लाई

राष्ट्रपति भवन में कैसे नौकरी लगती है?

अगर किसी पद पर सीधी भर्ती या कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आवेदन मांगे जाते हैं, तो उम्मीदवारों को राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करना होता है. आवेदन ऑनलाइन या तय पते पर भेज कर जमा किए जा सकते हैं. 

योग्यता और चयन प्रक्रिया

राष्ट्रपति भवन में हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस अलग-अलग तय किया जाता है. कुछ पदों के लिए 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है, जबकि तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र का एक्सपीरियंस भी जरूरी हो सकता है. चयन प्रक्रिया भी पद के अनुसार अलग होती है. कई ग्रुप सी और तकनीकी पदों के लिए लिखित परीक्षा और स्किल या ट्रेड टेस्ट आयोजित किए जाते हैं, जबकि कुछ प्रोफेशनल पदों पर इंटरव्यू के जरिए भी चयन किया जा सकता है. राष्ट्रपति भवन में किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए. इससे पद की योग्यता, एक्सपीरियंस, आवेदन प्रक्रिया और चयन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाती है. 
 
यह भी पढ़ें – UPSC में निकलीं बंपर भर्तियां, कई मंत्रालयों में मिलेगी नौकरी; इस तरह कर सकते हैं आवेदन

See also  CBSE Class 10 Second Board Result 2026 Live Updates: Improvement Result Likely By June-End; Check Date, Time And Latest Updates

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required