Ranchi JPSC JSSC Exam Protest


  • Hindi News
  • Career
  • Ranchi JPSC JSSC Exam Protest | Students Hunger Strike & Assembly March

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

रांची की सड़कों पर जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ हजारों छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 14वीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से छात्र सड़कों पर हैं।

यह आंदोलन कचहरी स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हो रहा है। आंदोलनरत छात्रों को विभिन्न राजनीतिक दलों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है।

छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा की व्यवस्था में तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो उनका यह आंदोलन और भी बड़ा रूप ले लेगा। फिलहाल छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में कई छात्र डटे हुए हैं। छात्र यहीं रह रहे हैं। अपना खाना खुद बना रहे हैं और यहीं खा रहे हैं। इस धरने के बीच भी उन्होंने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी है, वे टेंट के अंदर ही किताबें खोलकर पढ़ाई भी कर रहे हैं। फिलहाल बारिश के चलते उनकी परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में छात्रों ने तिरपाल लगाकर अपने लिए टेंट बना लिया है।

छात्रों ने यह तय कर लिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर देती और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की गारंटी नहीं दे देती, तब तक वे इस धरने से नहीं उठेंगे और उनका यह आंदोलन खत्म नहीं होगा।

6 अगस्त को किया जाएगा विधानसभा घेराव

See also  CISF constable/fire male recruitment 2017: Apply for 487 posts at cisfrectt.in | Jobs News

अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे छात्रों द्वारा 6 अगस्त को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा घेरा का कार्यक्रम है। विधानसभा घेराव के दौरान झारखंड के कई जिलों से हजारों की संख्या में छात्रों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में किसी भी आराजक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग को अलर्ट किया गया है।

आंदोलन का असर – स्थगित हुई परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC ) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को स्थगित कर दिया है। जेपीएससी के अध्यक्ष रहे एल. खियांगते ने इस्तीफा दे दिया है और जेपीएससी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों मामले की जांच सीआईडी कर रही है।

जेपीएससी कार्यालय के साथ-साथ खियांगते के आवास पर भी सीआईडी और रांची पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। अब तक लगभग एक दर्जन के करीब लोगों को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें

सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स न पहनने का नोटिस जारी:पहले ही दिन जानबूझकर शॉर्ट्स पहने कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट्स, नए नियम का विरोध किया

दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को क्लासरूम और कैंपस के कई दूसरे हिस्सों में शॉर्ट्स पहनने के लिए मना किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  Uber India Launches First Data Center

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required