OECD Internship 2026: इस इंटर्नशिप में मिल रहा उतना स्टाइपेंड जितनी लोगों की सैलरी भी नहीं, जाना होगा पेरिस


OECD Internship 2026: विदेश में इंटर्नशिप करने वाले करने का सपना देखने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए शानदार अवसर आया है. फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-कॉरपोरेशन एंड डेवलपमेंट ने अलग-अलग क्षेत्र के छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. इस इंटर्नशिप के जरिए छात्रों को इंटरनेशनल लेवल के एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा. वहीं रहने-खाने के खर्च के लिए स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. OECD एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसमें दुनिया के कई प्रमुख देश शामिल है यह संस्था आर्थिक विकास वैश्विक सहयोग और सामाजिक नीतियों से जुड़े सब्जेक्ट्स पर काम करती है संगठन का मुख्यालय पेरिस में है और यहां इंटर्न के रूप में चयनित छात्रों को इंटरनेशनल एनवायरनमेंट में काम करने का एक्सपीरियंस मिलेगा. 

क्या होगा इंटर्न का काम?

इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को रिसर्च और पॉलिसी से जुड़े अलग-अलग कामों में शामिल किया जाएगा. उन्हें रिसर्च रिपोर्ट तैयार करने, डॉक्यूमेंट की समीक्षा करने, डेटा एकत्र करने और उसका एनालिसिस करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा मीटिंग, सेमिनार और दूसरे कार्यक्रम में भी भाग लेने के साथ-साथ एक्सपर्ट्स और अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय का एक्सपीरियंस भी मिलेगा. वहीं इंटर्न को वर्किंग पेपर्स और दूसरे ऑफिशियल डॉक्युमेंट्स के लिए नोट्स तैयार करने तथा अलग-अलग योजनाओं के संचार योजना और मूल्यांकन कार्यों में सहयोग देना होगा. 

स्टाइपेंड और दूसरी सुविधा 

इस इंटर्नशिप की सबसे खास बात इसका स्टाइपेंड है. चयनित उम्मीदवारों को रहने और खाने के खर्च के लिए हर महीने 1000 यूरो दिए जाएंगे, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1.10 लाख के बराबर है. इसके अलावा दो महीने से ज्यादा अवधि की इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को प्रतिमाह 2.5 दिन की छुट्टी भी मिलेगी. OECD की कार्यनीति के अनुसार जरूरत पड़ने पर कुछ काम ऑफिस के बाहर से करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है. 

See also  TS ICET provisional answer key released: Check at official website

ये भी पढ़ें-CUET UG 2026 री-शेड्यूल एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

इस प्रोग्राम के लिए बैचलर्स, मास्टर्स और पीएचडी की पढ़ाई कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. आवेदक किसी फुल टाइम डिग्री प्रोग्राम से नामांकित होना चाहिए और उसका अध्ययन क्षेत्र OECD के कार्य क्षेत्र से संबंधित होना चाहिए. उम्मीदवार के लिए अंग्रेजी या फ्रेंच भाषा में अच्छी पकड़ होनी जरूरी है. साथ ही उसके पास रिसर्च डेटा विश्लेषण, आईटी और कम्युनिकेशन से जुड़ी बुनियादी क्षमताएं भी होनी चाहिए. संगठन ऐसे छात्रों को प्राथमिकता देता है जो इंटरनेशनल एनवायरनमेंट में काम करने के लिए तैयार हो. 

कितने समय तक चलेगी इंटर्नशिप? 

OECD की इंटर्नशिप आमतौर पर 1 से 6 महीने के बीच होती है. जरूरत पड़ने पर इसका समय बढ़कर 12 महीने तक किया जा सकता है. यह मुख्य रूप से फुल टाइम इंटर्नशिप है, जिसमें सप्ताह में 40 घंटे काम करना होता है. हालांकि कुछ स्पेशल कंडीशंस में पार्ट टाइम व्यवस्था भी उपलब्ध हो सकती है. संगठन छात्रों को कम से कम 4 महीने की इंटर्नशिप चुनने की सलाह देता है, ताकि वह ज्यादा व्यवहारिक एक्सपीरियंस हासिल कर सके.

ये भी पढ़ें-CBSE Re-evaluation 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया हुई शुरू; पोर्टल लॉन्च

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  BSE Odisha 10th result 2026 out: 95.33% pass, Gajapati tops; how to check marks

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required