northern railway apprentice recruitment begins for 4651 vacancies


अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, उत्तर रेलवे की तरफ से ट्रेड अप्रेंटिसशिप के 4651 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि, इस भर्ती के लिए आवदेन का प्रक्रिया आज यानी 11 नवंबर से शुरु हो चुकी है।

ऐसे में इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवदेन की लास्ट डेट 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता एवं उम्र

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण करने के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। फिर उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु में रेलवे के नियमनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 11 दिसंबर 2026 के अनुसार होगी।

ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर विजिट करें।

– अब इसके के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

– इसके बाद आपको पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना है।

– अब आप मांगी गई सभी डिटेल्स के भरकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।

– आखिर में निर्धारित एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सेफ रख लें।

वहीं, आपको इस भर्ती फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

See also  IGNOU extends July 2026 re-registration deadline: Check new schedule and direct link to register here

बिना परीक्षा के होगा चयन

जो लोग इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उनको शैक्षिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की परीक्षा या वायवा नहीं होगा। 



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required