NHAI Recruitment 2026: NHAI भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर आवेदन शुरू, यहां से करें अप्लाई 


NHAI Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती सीधे चयन के आधार पर की जाएगी, यानी उम्मीदवारों को इंटरव्यू या परीक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है. इस भर्ती के जरिए कुल 60 पद भरे जाएंगे, जिससे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में करियर देख रहें युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर बन सकता है. देश की सड़क और हाईवे सिस्टम को मजबूत बनाने में यह संगठन अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इसमें नौकरी करना कई युवाओं का सपना होता है. 

कुल 60 पदों पर होगी भर्ती, जानें कैटेगरी वाइज सीटें

इस भर्ती में कुल 60 पद रखे गए हैं. इनमें 26 पद अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए हैं, 16 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए, 9 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 4 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए और 5 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों (PwBD) के लिए भी विशेष आरक्षण दिया गया है, जिसमें हार्ड ऑफ हियरिंग (HH), मानसिक बीमारी (MI) और मल्टीपल डिसेबिलिटी (MD) के लिए एक-एक पद शामिल है.

यह भी पढ़ेंः रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11127 पदों के लिए निकली भर्ती

योग्यता, आवेदन और जरूरी जानकारी

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.  आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून 2026 है, और आवेदन शाम 6 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले योग्यता, शैक्षणिक पात्रता और सभी जरूरी नियमों को ध्यान से पढ़ लें, ताकि बाद में किसी तरह की गलती न हो. 

See also  CBSE extends deadline to apply for scanned Class 12th answer books till May 24

युवाओं के लिए बड़ा करियर अवसर

यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो इंजीनियरिंग या तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं.  NHAI देश के हाईवे और सड़क विकास का सबसे बड़ा संगठन है, इसलिए यहां नौकरी मिलना न सिर्फ एक स्थिर करियर देता है बल्कि देश की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का मौका भी देता है.

यह भी पढ़ेंः क्रिएटिविटी को करियर बनाएं, आर्किटेक्चर में ऐसे रखें कदम; जानें पूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required