NEET UG Re-Exam 2026 : नीट री एग्जाम के लिए किन किन राज्यों में स्टूडेंट्स को मिलेंगी फ्री बस, यहां देख लें लिस्ट
NEET UG Re-Exam 2026 : NEET UG री-एग्जाम 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. पेपर लीक विवाद के बाद अब दोबारा आयोजित होने जा रही मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने फ्री बस सेवा देने का फैसला किया है. परीक्षा के दौरान अक्सर छात्रों को ट्रांसपोर्ट, लंबी दूरी और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासतौर पर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए यह मुश्किल और बढ़ जाती है.
इसी को देखते हुए कई राज्यों ने NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए सरकारी बसों में प्री यात्रा की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दी गई थी. अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि नीट री एग्जाम के लिए किन-किन राज्यों में स्टूडेंट्स को फ्री बस मिलेंगी.
नीट री एग्जाम के लिए किन किन राज्यों में स्टूडेंट्स को मिलेंगी फ्री बस
नीट री एग्जाम के लिए बिहार, पंजाब और हरियाणा सरकार ने छात्रों के लिए सरकारी बसों में फ्री यात्रा की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. सरकारों का कहना है कि छात्र बिना तनाव और आर्थिक बोझ के आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें, यही इस फैसले का मुख्य उद्देश्य है. सबसे खास बात यह है कि छात्रों को किसी अलग पास या टिकट की जरूरत नहीं होगी. उनका NEET एडमिट कार्ड ही बस यात्रा पास का काम करेगा.
बिहार सरकार ने किया फ्री यात्रा का ऐलान
बिहार सरकार ने NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए राज्य परिवहन की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी. सरकार के मुताबिक परीक्षा देने वाले छात्र राज्यभर में सरकारी बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे. इसका फायदा खासतौर पर उन छात्रों को मिलेगा जो गांवों और छोटे शहरों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हैं. सरकार का कहना है कि आर्थिक परेशानी या ट्रांसपोर्ट की दिक्कत की वजह से किसी छात्र की परीक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए.
पंजाब सरकार ने भी छात्रों को दी राहत
पंजाब सरकार ने भी NEET उम्मीदवारों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है. राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 20 जून से 22 जून 2026 तक NEET री-एग्जाम देने वाले छात्र पंजाब रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगे. इस फैसले से उन छात्रों को काफी राहत मिलेगी जिन्हें अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. सरकार का मानना है कि परीक्षा के समय छात्रों का तनाव कम करना जरूरी है जिससे वे बेहतर तरीके से परीक्षा दे सकें.
यह भी पढ़ें – दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों की कमान संभाल रहीं महिला डॉक्टर, जानें कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक
हरियाणा रोडवेज में भी मिलेगी फ्री बस सेवा
हरियाणा सरकार ने भी छात्रों के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि NEET री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे. सरकार के अनुसार यह कदम इसलिए उठाया गया है जिससे छात्र बिना किसी चिंता के समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए यह सुविधा काफी मददगार मानी जा रही है.
एडमिट कार्ड ही बनेगा बस टिकट
तीनों राज्यों की सरकारों ने साफ किया है कि छात्रों को अलग से कोई पास या टिकट बनवाने की जरूरत नहीं होगी. उनका NEET UG एडमिट कार्ड ही यात्रा पास के रूप में काम करेगा. बस में यात्रा करते समय छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और एक पहचान पत्र साथ रखना होगा. एडमिट कार्ड दिखाने पर उन्हें फ्री यात्रा की अनुमति दी जाएगी.
यह भी पढ़ें – JNU Hostel Rules 2026: विवाहित पीएचडी छात्रों को बड़ा झटका,JNU हॉस्टल में रहना हुआ महंगा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI