NEET UG 2026 Admit Card कल होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड और जानें जरूरी गाइडलाइंस


NEET UG Admit Card 2026: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड 27 अप्रैल सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे. पहले एडमिट कार्ड को पहले 26 अप्रैल को जारी किया जाना था, लेकिन अब संशोधित तारीख के अनुसार उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.

यह परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक देश और विदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इससे पहले एजेंसी परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर चुकी है, जिसमें ज्यादातर उम्मीदवारों को उनकी पहली पसंद का शहर मिला है.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और फ्यूचर के लिए प्रिंट निकाल कर रख सकते हैं.

एडमिट कार्ड और परीक्षा पैटर्न

एनटीए की ओर से जारी एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम, फोटो और जरूरी निर्देश दिए होते हैं. आयोग के अनुसार एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत एजेंसी से कांटेक्ट करना जरूरी है. वहीं नीट यूजी परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी, इसमें फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब पर एक अंक काटा जाएगा ‌

See also  keralaresults.nic.in: Kerala plus two result 2026 declared as websites down; here are other ways to check result

ये भी पढ़ें-SSC में स्टेनोग्राफर पद पर निकली वैकेंसी, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

परीक्षा के दिन इन चीजों का रखें ध्यान

नीट की परीक्षा में स्टूडेंट्स को एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ लेकर जाना अनिवार्य है. बिना इसके एंट्री नहीं दी जाएगी. वहीं परीक्षा केंद्र पर केवल वहीं पेन इस्तेमाल करना होगा जो वहां उपलब्ध कराया जाएगा. मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित है. हल्के और सादे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. इसके अलावा धार्मिक ड्रेस पहनने वाले उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है. साथ ही एनटीए ने उम्मीदवारों को फर्जी वेबसाइट और अफवाहों से बचने की सलाह दी है.  एनटीए के अनुसार स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही चेक करें.

ये भी पढ़ें-JTET 2026 Application: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के पास मौका, JTET के लिए आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required