NEET UG 2026: दबाव महसूस हो रहा हो तो… NEET री-एग्जाम से पहले NTA ने कह दी बड़ी बात, छात्रों को दिया संदेश


NEET UG 2026 परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और अफवाहों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए जरूरी गाइडलाइन्स जारी की हैं. एजेंसी ने साफ कहा है कि एग्जाम तय कार्यक्रम के अनुसार होगी और सभी उम्मीदवारों से शांत मन से परीक्षा देने की अपील की है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर NTA ने लिखा कि सभी छात्रों ने इस परीक्षा के लिए लंबे समय तक मेहनत की है और अब समय है कि वे अपनी तैयारी पर विश्वास करें. एजेंसी ने छात्रों से कहा कि वे पर्याप्त आराम करें, तनाव से बचें और परीक्षा में अपना प्रदर्शन करने पर ध्यान दें.

एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच NTA ने कहा है कि NEET UG 2026 परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और गलत जानकारी से बचने की अपील की है.

NTA ने क्या कहा?

एक्स पर पोस्ट में NTA ने कहा कि परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं. इसके लिए विभिन्न मंत्रालयों, राज्य सरकारों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. साथ ही NTA ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में अनियमितता या धोखाधड़ी का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: IIT दिल्ली भारत की नंबर-1 यूनिवर्सिटी, MIT लगातार 15वीं बार दुनिया में पहले नंबर पर

See also  "Taking breaks is also important": CUET UG 2026 topper Devina Gahlot, daughter of BJP leader Kailash Gahlot, shares her success formula

परीक्षा के दौरान चुनौतियां

NTA ने पिछले वर्ष परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सामने आई चुनौतियों की बात कही है. एजेंसी ने कहा कि 3 मई को लिया गया जरूरी फैसला पूरी तरह छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया था. जैसे ही किसी समस्या की पहचान हुई, परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए तत्काल कदम उठाए गए.

उन अनुभवों से सीख लेते हुए इस वर्ष सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाया गया है. मानसिक तनाव चिंता को लेकर एजेंसी ने बताया है कि मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 उपलब्ध है. जरूरत पड़ने पर छात्र इस हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – CBSE आंसर बुक विवाद में कंपनी की सफाई, डेटा लीक और तकनीकी खामी से किया इनकार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required