NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in पर एक्टिव हुआ लिंक;जानें डाउनलोड करने का तरीका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
  • परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सभी जानकारी ध्यान से जांचें.
  • परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ समय से पहले पहुंचें.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है. एजेंसी ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है.जिन छात्रों ने इस वर्ष मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

NTA के अनुसार, NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी निर्देश और उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दी गई है. ऐसे में सभी उम्मीदवार समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से पहले उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.

परेशानी होने पर कहां करें संपर्क

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.अगर किसी प्रकार की गलती मिलती है, तो तुरंत NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा ईमेल के जरिए भी सहायता ली जा सकती है.

See also  PSEB Punjab board 10th result 2026 websites crashed; check alternative websites to download scorecard

परीक्षा वाले दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी होगा.उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा. बिना एडमिट कार्ड किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

ऐसे करें NEET UG 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड

स्टेप 1:   सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2:  होमपेज पर NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3:  अब आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
स्टेप 5:  इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें – भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते उत्तराखंड के इस शहर में बंद हुए स्कूल, इतने दिन की हुईं छुट्टियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required