NEET UG की OMR शीट जारी, अब अपने जवाबों का करें मिलान; गलती मिलने पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध; OTP आधारित सुरक्षित लॉगिन आवश्यक.

NTA ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी स्कैन की गई OMR उत्तर पुस्तिका और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं. अब उम्मीदवार अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. अगर उन्हें रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में किसी तरह की गड़बड़ी या अंतर दिखाई देता है, तो वे तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं.

NTA ने यह सुविधा अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई है. इसके साथ ही उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR शीट उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भी भेजी गई है, ताकि उन्हें रिकॉर्ड देखने में किसी तरह की परेशानी न हो. एजेंसी ने इस बार सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए OTP आधारित टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन भी लागू किया है. यानी लॉगिन करने के बाद उम्मीदवारों को मोबाइल या ई-मेल पर प्राप्त OTP के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी.

इस प्रक्रिया के जरिए अभ्यर्थी यह जांच सकते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्होंने OMR शीट पर जो उत्तर भरे थे, वही सिस्टम में सही तरीके से दर्ज हुए हैं या नहीं. यदि किसी प्रश्न के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में अंतर दिखाई देता है, तो उसके खिलाफ ऑनलाइन चुनौती दर्ज कराई जा सकती है.

15 जुलाई तक आपत्ति

NTA के अनुसार, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स चैलेंज की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा. यह शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा किया जा सकता है. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद या बिना शुल्क जमा किए किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा.

See also  Education Ministry To Roll Out School-Level Mental Health Policy By June 1 | Exclusive | Education and Career News

यह भी पढ़ें – IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

हालांकि, एजेंसी ने साफ किया है कि यह सुविधा केवल OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में संभावित त्रुटियों के लिए उपलब्ध है. उत्तर कुंजी (Answer Key) पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. इसलिए अब उत्तर कुंजी से जुड़ी कोई नई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी.

बता दें कि NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी. इसके बाद 6 मई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, लेकिन बाद में परीक्षा रद्द कर दी गई. इसके बाद NTA ने 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पुनर्परीक्षा आयोजित की. इस परीक्षा में देशभर से 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे. अब OMR शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अंतिम परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

ऐसे करें OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स चेक

OMR शीट देखने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई-मेल पर आए OTP को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा करें. इसके बाद “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” लिंक पर क्लिक करें. यहां उम्मीदवार अपनी स्कैन की गई OMR शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें – AI से फसलों को बचाने वाली रिसर्च का बनें हिस्सा, हंसराज कॉलेज में JRF और प्रोजेक्ट एसोसिएट की भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन

See also  एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required