NEET Re-Exam 2026: 22.79 लाख स्टूडेंट्स कल देंगे नीट परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड और क्या करें-क्या नहीं? यहां सबकुछ जानें


नीट यूजी 2026 परीक्षा के लीक होने के बाद NTA और सरकार की तरफ से इसको फिर से कराने का फैसला लिया था. ऐसे में नीट री- एग्जाम का आयोजन कल होगा. जिसे लेकर खास सावधानियां बरती जा रही हैं. वहीं, कैंडिडेट्स के लिए भी परीक्षा एजेंसी कुछ खास गाइडलाइन्स जारी की हैं. जिन्हें हर उम्मीदवार को फॉलो करना होगा. आइए डिटेल में जानते हैं…

बताते चलें कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का री-एग्जाम कल यानी रविवार, 21 जून को आयोजित किया जाएगा. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. ये एग्जाम देशभर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में करीब 22.79 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे.

हाल ही में हुई परीक्षा को लेकर उठे विवादों के बाद इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं. परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, पुलिस सुरक्षा और सघन तलाशी की व्यवस्था रहेगी.

सबसे पहले जान लें रिपोर्टिंग टाइम

अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा. NTA ने साफ कहा है कि 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसलिए आखिरी समय का जोखिम लेने से बचें और समय से पहले सेंटर पहुंचें.

NEET Re-Exam 2026: 22.79 लाख स्टूडेंट्स कल देंगे नीट परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड और क्या करें-क्या नहीं? यहां सबकुछ जानें

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी आदि)
  • उपस्थिति पत्रक के लिए पासपोर्ट साइज फोटो
  • ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल
  • डायबिटीज से पीड़ित उम्मीदवार नियमों के अनुसार शुगर टैबलेट और फल (केला, सेब, संतरा आदि) ले जा सकते हैं.
See also  माइक्रोसॉफ्ट में कैसे मिलती है नौकरी, इसके लिए कौन-से कोर्स करने बेहद जरूरी?

NEET Re-Exam 2026: 22.79 लाख स्टूडेंट्स कल देंगे नीट परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड और क्या करें-क्या नहीं? यहां सबकुछ जानें

क्या पहनकर जाएं?

  • NTA ने उम्मीदवारों को साधारण और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है.
  • आधी बांह के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा.
  • भारी कढ़ाई, बड़े बटन या ज्यादा जेब वाले कपड़ों से बचें.
  • साधारण चप्पल या सैंडल पहनें.
  • मेटल वाली एक्सेसरीज न पहनें.
  • धार्मिक या पारंपरिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त जांच के लिए थोड़ा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.

NEET Re-Exam 2026: 22.79 लाख स्टूडेंट्स कल देंगे नीट परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड और क्या करें-क्या नहीं? यहां सबकुछ जानें

सेंटर के अंदर क्या होगा?

प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की सघन तलाशी होगी. इसके बाद आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा ताकि किसी फर्जी उम्मीदवार की पहचान हो सके. हालांकि NTA ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी कारणों, कमजोर फिंगरप्रिंट या UIDAI कनेक्टिविटी की समस्या के चलते यदि बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है तो उम्मीदवार को परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा. ऐसे मामलों में दस्तावेजों के आधार पर मैनुअल सत्यापन किया जाएगा.

NEET Re-Exam 2026: 22.79 लाख स्टूडेंट्स कल देंगे नीट परीक्षा, डॉक्यूमेंट्स, ड्रेस कोड और क्या करें-क्या नहीं? यहां सबकुछ जानें

यह भी पढ़ें – NEET-UG 2026 Re-Exam Alert: NEET री-एग्जाम में पुराने एडमिड कार्ड से नहीं मिलेगी एंट्री, NTA भेज रहा छात्रों को अलर्ट

कैसे होगी निगरानी?

  • इस बार परीक्षा की निगरानी कई स्तरों पर की जाएगी.
  • देशभर में 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं.
  • सभी परीक्षा केंद्र CCTV कैमरों की निगरानी में रहेंगे.
  • कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी.
  • प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री सीलबंद सुरक्षा व्यवस्था में भेजी जाएगी.
  • सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग और पुलिस एस्कॉर्ट रहेगा.
  • सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.

अफवाहों से रहें सावधान

NTA ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे प्रश्नपत्र लीक या परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ी किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें. केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें.

See also  Upsc ने जारी किया प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें डायरेक्ट चेक, इतने हुए पास

यह भी पढ़ें – क्या फिर लीक हो गया NEET री-एग्जाम का पेपर? जानें बुकलेट पैकेट को लेकर सरकार ने क्या कहा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required