NEET Re-Exam को लेकर स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, NTA ने कॉपी लेआउट में किया बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG की दोबारा होने वाली परीक्षा Re-Exam के लिए अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जैसा कि 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा में पेपर लीक की खबरें सामने आने के बाद उसे रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 21 जून को फिर से आयोजित की जा रही है।

इस बार की परीक्षा में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए NTA ने परीक्षा के पैटर्न और नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं कि इस बार छात्रों को क्या-क्या नई सुविधाएं मिलेंगी।

रफ वर्क के लिए मिलेंगे ज्यादा पेज

अब तक के पैटर्न के अनुसार, छात्रों को रफ वर्क Rough Work करने के लिए केवल 2 पेज दिए जाते थे। लेकिन अब NTA ने इसमें बदलाव करते हुए पेजों की संख्या बढ़ाकर 4 कर दी है। यानी अब छात्रों को गणित या अन्य गणनाओं के लिए ज्यादा जगह मिलेगी, जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान असुविधा नहीं होगी।

NTA ने उत्तर पुस्तिका यानी कि Answer Sheet के लेआउट में भी बदलाव किया है। पहले रफ वर्क के लिए दिए गए पेज केवल कॉपी के अंत में होते थे, जिससे कई छात्रों को पन्ने पलटने में परेशानी होती थी, खासकर उन छात्रों को जो बाएं हाथ से लिखते हैं।

अब नई व्यवस्था के अनुसार, रफ वर्क के लिए 2 पेज कॉपी की शुरुआत में निर्देशों के तुरंत बाद दिए जाएंगे और बाकी के 2 पेज कॉपी के अंत में होंगे। यह बदलाव प्रश्न पत्र के अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा दोनों में लागू किया गया है। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी पेज का उपयोग रफ वर्क के लिए कर सकते हैं।

See also  UPTET 2026: High Court limits relief for NIOS DElEd candidates as exam begins today | Education News

परीक्षा के समय में भी बदलाव, अब मिलेंगे 195 मिनट

छात्रों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि अब उन्हें पेपर हल करने के लिए कुल 195 मिनट मिलेंगे। पहले की तुलना में यह 15 मिनट का अतिरिक्त समय है। NTA के अनुसार, यह बदलाव लंबे समय से मिल रहे छात्रों के फीडबैक के बाद किया गया है।

अब यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस समय का उद्देश्य यह है कि छात्र बिना किसी दबाव के अपनी Attendance Sheet पर हस्ताक्षर करने और अन्य जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर सकें, जिससे उन्हें पेपर हल करने के लिए पूरा समय मिल सके।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required