NEET री-एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स को मिलेंगी फ्री DTC बस, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर सरकारें अधिक सतर्क हैं.
  • दिल्ली सरकार NEET अभ्यर्थियों को DTC बसों में मुफ्त यात्रा देगी.
  • पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम.
  • परीक्षा केंद्रों पर CCTV और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी.

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर इस बार सरकार किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं दिख रही है. पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों ने पूरे देश में बड़ा विवाद खड़ा कर रखा है. लाखों छात्रों और उनके परिवारों में नाराजगी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठ रही है.

अब 21 जून को होने वाली NEET के री एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारें पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रही हैं. परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने भी छात्रों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए खास सुविधा का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 21 जून को परीक्षा देने वाले सभी छात्र दिल्ली की DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

छात्रों को बस में सफर करने के लिए सिर्फ अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा. इसके बाद उन्हें टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सरकार का कहना है कि परीक्षा के दिन किसी भी छात्र को आने-जाने में परेशानी नहीं होनी चाहिए.

See also  cbse.gov.in 12th scorecard link; steps to download CBSE 12th marksheet PDF

ये भी पढ़ें-UP Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 722 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी डिटेल्स

रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छात्रों का भविष्य बेहद अहम है और सरकार चाहती है कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा केंद्र तक पहुंचें. उन्होंने सभी NEET अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि मेहनत और लगन जरूर रंग लाएगी.
 
पेपर लीक विवाद के बाद बढ़ी सख्ती

इस साल NEET परीक्षा को लेकर सामने आए पेपर लीक विवाद ने पूरे सिस्टम को हिला दिया है. कई राज्यों में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई की, कई गिरफ्तारियां हुईं और लाखों छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इसी वजह से इस बार केंद्र सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) की मदद ली जा सकती है.

हाई सिक्योरिटी में होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required