N Chandrasekaran Continues as Tata Sons Chairman


  • Hindi News
  • Career
  • N Chandrasekaran Continues As Tata Sons Chairman | NHAI One Tag App Launch

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया

  • 17 सितंबर को पीएम मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया।
  • ये तीन दिन का कार्यक्रम है जो 19 सितंबर तक चलेगा। इसमें 52 देशों की 600 से ज्यादा कंपनियां और प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
  • इसमें जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं।
  • इस कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कंपनियों के अलावा इन्वेस्टर्स, पॉलिसी मेकर्स, रिसर्चर्स, स्टार्टअप, शिक्षाविद और स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।
  • इसका मुख्य फोकस सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, AI, सप्लाई चेन, पैकेजिंग, डिजाइन, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट।
  • इस साल इसकी थीम ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ रखी गई है।
  • देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत अब तक 12 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।
  • सरकार के मुताबिक, इनमें से पहले चरण में मंजूर तीन यूनिट में प्रोडक्शन भी शुरू भी हो चुका है और केंद्र ने कार्यक्रम के अगले फेज सेमीकॉन 2.0 को भी मंजूरी दी है।

2. एन चंद्रशेखर टाटा सन्स के चेयरमैन बने रहेंगे

  • 17 सितंबर को टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा दिया है।
  • टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने नए कार्यकाल को मंजूरी दी है। कंपनी को शेयर मार्केट में उतारने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
  • अभी चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल चल रहा है, वे फरवरी 2027 में रिटायर होने वाले थे।
  • चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा देने का भी ऐलान किया था। तब नोएल टाटा से मतभेद और ट्रस्ट में खींचतान इसकी वजह मानी जा रही थी।
  • एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने के फैसले को अभी सालाना आम बैठक में मंजूरी मिलना बाकि है, जिसमें टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी है।
  • ट्रस्ट के बोर्ड सदस्य नोएल टाटा फैसले के खिलाफ हैं, जबकि वेनु श्रीनिवासन ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति का समर्थन किया है।
  • टाटा ग्रुप में पहली बार कोई ग्रुप एग्जीक्यूटिव 65 साल की तय रिटायरमेंट उम्र के बाद भी पद पर बना रहेगा।
  • टाटा ग्रुप की पॉलिसी के मुताबिक एग्जीक्यूटिव आमतौर पर 65 साल की उम्र में रिटायर होते हैं। हालांकि, नॉन-एग्जीक्यूटिव पद पर वे 70 साल तक रह सकते हैं।
  • चंद्रशेखरन अभी 63 साल के हैं। उनका नया कार्यकाल 2032 में खत्म होगा और तब वे 70 साल के होंगे।
  • चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में पहली बार टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे। जनवरी 2017 में उन्हें चेयरमैन बनाया गया। उन्होंने 1987 में TCS में इंटर्न के तौर पर करियर शुरू किया था।
See also  NTA UGC-NET Exam Re-conduct | English, Commerce, Sociology Paper Errors

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. जनरल धीरज सेठ 3 दिन की रूस यात्रा पर पहुंचे

  • 18 सितंबर को थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज रूस की आधिकारिक यात्रा पूरी करेंगे।
  • अपनी तीन दिन की यात्रा के दौरान, जनरल सेठ ने रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ, कर्नल जनरल आंद्रेई निकोलायेविच मोर्दविचेव से मिले।
  • दोनों प्रमुखों ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की, सैन्य अभ्यास की ट्रेनिंग पर नहीं बात की।
  • जनरल सेठ वे मॉस्को में ‘टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर’ (अज्ञात सैनिक का स्मारक) पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।
  • जनरल सेठ को इस यात्रा के दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया जाएगा। इस दौरान वेमॉस्को में ‘नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर’ का दौरा भी करेंगे।
  • इसके साथ ही जनरल सेठ रूसी रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे।
  • भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी और सेनाओं के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।
कोई भारतीय थल सेना प्रमुख 8 साल बार रूस पहुंचे हैं। इससे पहले जनरल बिपिन रावत ने रूस का दौरा किया था।

कोई भारतीय थल सेना प्रमुख 8 साल बार रूस पहुंचे हैं। इससे पहले जनरल बिपिन रावत ने रूस का दौरा किया था।

अवार्ड (AWARD)

4. अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के 2024 मिलेगा

  • 17 सितंबर को दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित करने की जानकारी सामने आई।
  • गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अनंत नाग को पुरस्कार दिया जाएगा।
  • अनंत नाग ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ (2018) में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक ‘आनंद इंगलागी’ का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।
  • अनंत फिल्म में एक नरेटर (सूत्रधार) की भूमिका में नजर आए थे, जो टीवी चैनल के इंटरव्यू में ‘कोलार गोल्ड फील्ड्स’ (KGF) और रॉकी (यश) के बनने व उभरने की दास्तान सुनाते हैं।
  • फिल्मों के अलावा अनंत नाग को आरके नारायण की कहानियों पर आधारित दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘मालगुडी डेज’ से पहचान मिली थी।
  • अनंत ने 1973 में कन्नड़ फिल्म ‘संकल्प’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और 1974 में श्याम बेनेगल की ‘अंकुर’ से हिंदी सिनेमा में पहचान मिली।
See also  Foreign Universities in India: August Batch Starts, Study Cost Reduced 30-40%
अनंत को अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीत मिल चुका है।

अनंत को अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीत मिल चुका है।

मिसलीनियस

5. NHAI ने वन टैग फास्ट टैग सर्विस शुरू की

  • 18 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्यमार्ग मोबाइल ऐप पर ‘OneTag’ फास्ट टैग (FASTag) सर्विस शुरू की।
  • OneTag के जरिए फास्ट टैग यूजर बिना नया फिजिकल फास्ट टैग लगाए अपना इश्यू बैंक बदल सकते हैं।
  • इसका मतलब अपनी गाड़ी पर लगा पुराना फास्ट टैग ही इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्टेबिलिटी के बाद फास्ट टैग ID और व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) नहीं बदलेगा।
  • इस एप को यूज करने के लिए सिर्फ मौजूदा बैंक से मोबाइल वैरिफिकेशन कोड (MVC) प्राप्त होगा।
  • इसके बाद नया फास्ट टैग चुनकर केवाईसी और वॉलेट ऑनबोर्डिंग पूरी करनी होगी।
  • वन टैग को इंडियन हाईवेस मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है।
  • इसका उद्देश्य बार-बार नए फास्ट टैग बनाने, भेजने और दोबारा जारी करने की जरूरत कम करना तथा फास्ट टैग व्यवस्था को अधिक इंटरऑपेरेबल बनाना है।
  • सरकार के अनुसार, भारत में फास्ट टैग की पहुंच 98% से ज्यादा है और लगभग 13 करोड़ फास्ट टैग जारी किए जा चुके हैं।
  • आज का इतिहास 1793 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कैपिटल भवन की आधारशिला रखी थी।
  • 1931 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार श्रीकांत वर्मा का जन्म हुआ।

————————–

ये खबर भी पढ़ें..

17 सितंबर के करेंट अफेयर्स:संजुक्ता CoBRA यूनिट की पहली महिला ऑफिसर बनीं, भारत ने बोत्सवाना को एड्स के लिए10 टन दवाएं भेजीं

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

See also  Teacher Jivan Mithari Dedication | Kolhapur School Forest Education

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required