mpesb recruitment officer jobs for freshers 2784 posts


सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप भी अधिकारी की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। असल में मध्य प्रदेश में कृषि विस्तार अधिकारी की बड़ी भर्ती की घोषणा की गई है। 

इस बीच, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB) ने 2700 से अधिक पदों पर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन की पोस्ट के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। इच्छुक लोग अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि, एमपी कृषि विस्तार अधिकारी की यह नई भर्ती समूह-2 उप समूह-1 अंतर्गत निकाली गई है। जिसके के माध्यम से संचालनालय, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के कार्यालय में कुल 2784 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कृषि विस्तार अधिकारी बनने के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता 

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। इसके अतिरिक्त,कोई भी एक्सपीरियंस व सर्टिफिकेट नहीं मांगा गया है। ऐसे में फ्रेशर कैंडिडेट्स के पास अफसर वाली नौकरी लेने का सुनहरा मौका हो सकता है।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होना अनिवार्य है। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/विभागों/निगमों/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड  में कार्यरत शासकीय कर्मचारी तथा महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी उम्र 45 साल की तय हो चुकी है। उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

कृषि विस्तार अधिकारी के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इसका आयोजन आवेदन की संख्या को देखते हुए 2 अगस्त यानी अगले महीने से किया जा सकता है। पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

See also  Assam HSLC Compartment Result 2026 (Out): How to check scorecards at sebaonline.org | Education News

लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, इंग्लिश, मैथ, सामान्य तार्किक योग्यता, साइंस, कंप्यूटर नॉलेज और संबंधित विषय से 100-100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार होगी। जिसके बाद विभाग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण होगी।

कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में आवेदन कैसे करें?

 – इसके लिए सबसे पहले आप MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।

 – अगर आप पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं, तो उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

 – इसके बाद ही बेसिक जानकारियां मांगी जाएगी। ईमेल आईडी और फोन नंबर की डिटेल्स को ध्यान से सही-सही दर्ज करें।

 – लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरु करें। यहां पर आपको अपने माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता, 10वीं 12वीं, ग्रेजुएशन के मार्क्स आदि की डिटेल्स फिल कर सकते हैं।

– फिर आप कलर फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट, एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट/सक्षण  अधिकारी द्वारा जारी कैटेगिरी सर्टिफिकेट सभी डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में अपलोड करें।

– अंत में फीस में पेमेंट का भुगतान करें और आखिरी में फॉर्म का सबमिट करें। इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास निकाल कर रख लें।

कितना आवेदन शुल्क?

जनरल उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए  500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, ओबीसी/ /ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250रुपये है। कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 60 रुपये पोर्टल शुल्क जमा करना होगा।



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required