MCD Edulife 2.0 Portal Launched: MCD स्कूल होंगे हाईटेक, EduLife 2.0 से छात्रों की पढ़ाई, रिकॉर्ड और स्कूल प्रबंधन अब पूरी तरह डिजिटल


MCD Edulife 2.0 Portal Launched:  दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को लॉन्च किए गए EduLife 2.0 पोर्टल के माध्यम से 1500 से अधिक एमसीडी स्कूलों के छात्र रिकॉर्ड, शैक्षणिक योजना, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों से जुड़ी व्यवस्थाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा. इसका उद्देश्य स्कूलों की कार्यप्रणाली को ज्यादा व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है.

स्कूलों का पूरा रिकॉर्ड अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा

EduLife 2.0 के जरिए सभी स्कूलों की आवश्यक जानकारी केंद्रीकृत रूप से उपलब्ध रहेगी. इससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आरटीआई, हाउस और संसदीय प्रश्नों के साथ-साथ नीति निर्माण से जुड़ी सूचनाओं के लिए बार-बार स्कूलों से अलग-अलग रिपोर्ट मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पोर्टल पर जानकारी नियमित रूप से अपडेट होती रहेगी, जिससे अधिकारियों को हर समय नया डेटा मिलेगा. इसके साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर डेटा संकलन का अतिरिक्त बोझ भी काफी हद तक कम हो जाएगा.

टीचर्स को मिलेगा डिजिटल सपोर्ट, कागजी काम होगा कम

पोर्टल में शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप लेसन प्लान, वर्कशीट, मूल्यांकन उपकरण, डिजिटल प्लानर और अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई है. शिक्षक छात्रों के मूल्यांकन संबंधी विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, उनकी शैक्षणिक प्रगति पर नजर रख सकेंगे और डिजिटल कंटेंट का उपयोग भी कर पाएंगे. इससे कागजी कार्यवाही घटेगी और शिक्षक विद्यार्थियों के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे.

See also  AIIMS Paramedical Admit Card 2026 out today at aiimsexams.ac.in; here's how to download

पेरेंट्स घर बैठे देख सकेंगे बच्चों की पढ़ाई और स्कूल एक्टिविटी

इस पोर्टल के जरिए अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अटेंडेंस, मिड-डे मील से जुड़ी जानकारी और स्कूल की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी कर सकेंगे. स्कूल पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) की रिपोर्ट और अभिभावकों से मिले सुझाव भी डिजिटल रूप से दर्ज करेंगे. इससे स्कूल और अभिभावकों के बीच संवाद को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.

मेधावी छात्रों को मिलेगी पहचान, पूर्व छात्रों से भी जुड़ेगा स्कूल

EduLife 2.0 में Alumni Corner और Success Story जैसे विशेष सेक्शन भी जोड़े गए हैं. इनके माध्यम से पूर्व छात्र अपने स्कूलों से जुड़े रह सकेंगे, जबकि प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा. शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि मेधावी छात्रों के नाम पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, ताकि खेल अकादमियों और अन्य संस्थानों को ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके.

ये भी पढ़ें-School Sex Education: स्कूलों में जल्द अनिवार्य हो सकती है सेक्स एजुकेशन, सुप्रीम कोर्ट की चिंता पर सरकार का अपडेट

शिक्षा व्यवस्था में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि EduLife 2.0 शैक्षणिक योजना, छात्रों की प्रगति की निगरानी, डिजिटल शिक्षण संसाधनों और स्कूल प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम पहल है. उनका कहना था कि इससे अभिभावकों की भागीदारी भी मजबूत होगी और आधुनिक तकनीक के जरिए शिक्षा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाया जा सकेगा.

नई व्यवस्था से शिक्षकों को भी मिलेगा लाभ

See also  PSEB Class 12 result 2026 out: 91.46% pass, Sukhneet Kaur, Suhani Chauhan and Divanshi score perfect 500, girls outperform boys by 6.21%

सदन के नेता जय भगवान यादव ने कहा कि नई तकनीक को अपनाने में शुरुआती स्तर पर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन समय के साथ यही व्यवस्था शिक्षकों को छात्रों की प्रगति का बेहतरीन विश्लेषण करने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें-MBBS Seats Increased in India 2026: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी! NMC ने बढ़ाईं 9911 MBBS सीटें, 25 नए मेडिकल कॉलेजों की मिली मंजूरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required