MBA के बाद चाहिए मोटी सैलरी? चुनें ये 7 सबसे हाई-पेइंग स्पेशलाइजेशन ऑप्शन


आज के दौर में एमबीए युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय प्रोफेशनल कोर्स बन चुका है.अच्छी नौकरी, हाई सैलरी और तेजी से करियर ग्रोथ के कारण हर साल लाखों छात्र एमबीए में एडमिशन लेते हैं. लेकिन एमबीए में सही स्पेशलाइजेशन चुनना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यही आपके भविष्य की दिशा तय करता है. कुछ एमबीए ब्रांच ऐसी हैं जिनकी मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है और इनमें लाखों रुपये तक का पैकेज आसानी से मिल सकता है.आइए जानते हैं एमबीए की उन 7 सबसे ज्यादा कमाई वाली ब्रांच के बारे में.

एमबीए इन फाइनेंस

फाइनेंस एमबीए की सबसे लोकप्रिय और हाई सैलरी देने वाली ब्रांच मानी जाती है. इस कोर्स में बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट, टैक्सेशन और फाइनेंशियल प्लानिंग जैसी चीजें सिखाई जाती हैं.बड़ी कंपनियां और बैंक फाइनेंस प्रोफेशनल्स को अच्छे पैकेज पर नौकरी देते हैं.अनुभव बढ़ने के साथ इस फील्ड में कमाई भी तेजी से बढ़ती है.

एमबीए इन मार्केटिंग

आज के डिजिटल दौर में मार्केटिंग की डिमांड पहले से कई गुना बढ़ चुकी है. एमबीए इन मार्केटिंग में ब्रांडिंग, सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग और कस्टमर बिहेवियर की पढ़ाई होती है. इस फील्ड में क्रिएटिव सोच और कम्युनिकेशन स्किल वाले छात्रों के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं.

एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स

डेटा और टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बिजनेस एनालिस्टिक सबसे तेजी से बढ़ने वाली एमबीए ब्रांच बन चुकी है. इसमें डेटा को समझकर बिजनेस से जुड़े फैसले लेना सिखाया जाता है.बड़ी टेक कंपनियों और कॉर्पोरेट सेक्टर में इस फील्ड के एक्सपर्ट्स की काफी मांग है.

See also  Himachal Pradesh directs all government schools to remain open on August 15 for Independence Day celebrations

एमबीए इन ऑपरेशन मैनेजमेंट

 

ऑपरेशन मैनेजमेंट किसी भी कंपनी के प्रोडक्शन, सप्लाई और लॉजिस्टिक्स सिस्टम को संभालने का काम करता है.इस कोर्स में बिजनेस प्रोसेस को बेहतर बनाने और कम खर्च में अधिक काम करने की रणनीतियां सिखाई जाती हैं. मैन्युफैक्चरिंग और ई-कॉमर्स सेक्टर में इसकी काफी डिमांड रहती है.

एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट

ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट यानी HRM उन छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प है जिन्हें लोगों के साथ काम करना पसंद है.इस कोर्स में भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारी प्रबंधन, ट्रेनिंग और कंपनी कल्चर से जुड़ी जानकारी दी जाती है.बड़ी कंपनियों में HR प्रोफेशनल्स को शानदार सैलरी और अच्छे प्रमोशन मिलते हैं.

यह भी पढ़ें – पूरे करियर में IAS को ज्यादा मिलती है सैलरी या IPS को? समझ लें पूरा हिसाब-किताब

एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस

ग्लोबल कंपनियों के बढ़ते विस्तार के कारण इंटरनेशनल बिजनेस की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में विदेशी व्यापार, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और इंटरनेशनल मार्केट की समझ विकसित की जाती है. विदेशों में नौकरी करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए यह कोर्स काफी फायदेमंद माना जाता है.

एमबीए इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज हर इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुका है.इसी वजह से एमबीए इन AI की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में मैनेजमेंट के साथ AI टेक्नोलॉजी और डेटा आधारित बिजनेस मॉडल की जानकारी दी जाती है. इस फील्ड में अनुभव के साथ बेहद शानदार सैलरी मिलने की संभावना रहती है.

यह भी पढ़ें – International Tea Day 2026: प्रोफेशनल टी-टेस्टर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, जानें कितनी मिलती है सैलरी?

See also  Maharashtra SSC 2026 Class 10th result Date, Time: SSC result to be out on May 8

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required