M John Harrison Wins Booker Prize 2026


  • Hindi News
  • Career
  • M John Harrison Wins Booker Prize 2026 | London The End Of Everything

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

10 नवंबर को एम जॉन हैरिसन को ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार 2026 सम्मान मिला। यह उपन्यास मात्र 198 पेज का है। यह इस साल की शॉर्टलिस्ट में शामिल सबसे छोटी किताब हे। हैरिसन का बुकर पुरस्कार के लिए यह पहला नामांकन था। यह साइंस फिक्शन के क्षेत्र में मिलने वाला पहला बुकर सम्मान है।

यह सम्मान उनके उपन्यास द एंड ऑफ एवरीथिंग के लिए दिया गया है। उन्हें पुरस्कार राशि के तौर पर लगभग 67,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल

यह अवार्ड उन्हें 9 नवंबर 2026 को लंदन के Old Billingsgate में दिया गया। इस नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल हैं।

हैरिसन को पुरस्कार के तौर पर 50,000 पाउंड की राशि दी जाएगी। यह उनका 13वां नॉवेल है, जो तबाही के बाद के ब्रिटेन और मानवीय समझ की सीमाओं पर आधारित एक व्यंग्यात्मक व डायस्टोपियन रचना है।

मैरी बियर्ड ने की अध्यक्षता

हैरिसन वर्ष 2022 में बुकर पुरस्कार की निर्णायक समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2026 के बुकर पुरस्कार की निर्णायक समिति की अध्यक्ष लेखिका और इतिहासकार मैरी बियर्ड (Mary Beard) थीं।

जूरी के अन्य सदस्यों में शामिल ये नाम

मैरी बियर्ड के अलावा रेमंड एंट्रोबस, जार्विस कॉकर, रेबेका लियू और पेट्रीसिया लॉकवुड शामिल थे। जूरी के अनुसार, यह उपन्‍यास पाठकों के मन में दुनिया के लिए आशावाद की झलक छोड़ता है।

—————————————————————————– ये खबर भी पढ़ें

खबरें और भी हैं…
See also  60% of healthcare job postings aimed at women in the last three months | Jobs News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required